UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UKSSSC Recruitment 2026: पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर निकली सीधी भर्ती। वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल-6)। योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन लिंक की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखंड पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।
  • जीव विज्ञान, कृषि या पशुपालन विषय में स्नातक (Graduate) डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन 13 मई से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 02 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल-06 (₹35,400 - ₹1,12,400) का वेतन मिलेगा; आयु सीमा 21 से 42 वर्ष है।

UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत ‘समूह-ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के कुल 120 पदों को भरा जाएगा।

जो युवा उत्तराखंड में गवर्नमेंट जॉब्स की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। यहाँ विस्तृत में पढ़ें भर्ती से जुड़े सभी जानकारियां जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पद विवरण, शैक्षिक योग्यता और परीक्षा पैटर्न सरल और सीधे शब्दों में।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

यदि आप इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई तिथियों के अनुसार अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 08 मई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जून, 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 05 जून से 07 जून, 2026 तक
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 12 जुलाई, 2026

पदों का विवरण (Post Details)

UKSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 120 रिक्तियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  1. पशुधन प्रसार अधिकारी (सीधी भर्ती – 85% कोटा): 108 पद
  2. पशुधन प्रसार अधिकारी (विभागीय कर्मियों हेतु – 15% कोटा): 12 पद

वेतनमान और आयु सीमा (Salary & Age Limit)

  • वेतनमान: ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल-06)
  • आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)।

अनिवार्य शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

1. सीधी भर्ती के लिए: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान (Biology), कृषि (Agriculture), या पशुपालन (Animal Husbandry) में से किसी एक विषय में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।

2. विभागीय कर्मियों के लिए: पशुपालन विभाग, उत्तराखंड में 5 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी होनी चाहिए और इंटरमीडिएट (12वीं) जीव विज्ञान या कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

विशेष नोट: नियुक्ति से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों को 6 महीने का प्रशिक्षण विभागीय प्रशिक्षण केंद्र और 6 महीने का प्रशिक्षण पशु चिकित्सालयों में लेना होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process & Exam Pattern)

इस भर्ती प्रक्रिया में UKSSSC द्वारा चयन के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • कुल प्रश्न: 100 (MCQs)
  • समय: 02 घंटे
  • विषय: जीव विज्ञान, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित प्रश्न।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।
  • न्यूनतम अर्हक अंक: सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए 45% और एससी/एसटी श्रेणी के लिए 35% अंक लाना अनिवार्य है।

वरीयता किन अभ्यर्थियों को मिलेगी?

UKSSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अन्य बातें समान होने पर निम्न अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी –

  1. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का “बी” प्रमाणपत्र धारक
  2. एनएसएस प्रमाणपत्र धारक
  3. रीमाउंट वैटरीनरी कोर में वैटरीनरी ड्रैसर श्रेणी-1 तथा श्रेणी-2 में 15 वर्ष की सक्रिय सेवा वाले अभ्यर्थी।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

यदि आप भी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आपको अपने हाईस्कूल प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।


यदि आप उपरोक्त सभी निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना यथाशीघ्र आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। इस विज्ञापन को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें – पदनाम-पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन(ADVT.)(Click Here)

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment