उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12 जून 2026 से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के तहत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) के कुल 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। जिसका विज्ञापन चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिया है ।

पदों का पूरा विवरण और वेतनमान

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना (विज्ञप्ति संख्या: 21/2026) के अनुसार, भर्ती कुल 196 पदों पर की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के लिए डिप्लोमा धारक और डिग्रीधारक उम्मीदवार शामिल हैं ।

  • नर्सिंग अधिकारी (महिला): कुल 157 पद (डिप्लोमा धारक – 126 पद, डिग्री धारक – 31 पद) ।
  • नर्सिंग अधिकारी (पुरुष): कुल 39 पद (डिप्लोमा धारक – 31 पद, डिग्री धारक – 08 पद) ।

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 (लेवल 7) के तहत उत्कृष्ट सैलरी पैकेज और अंशदायी पेंशन का लाभ मिलेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियां (Application Timeline)

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जून 2026 (शुक्रवार)
  • आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (बृहस्पतिवार) शाम 05:00 बजे तक
  • आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन की अवधि: 04 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

क्या हैं आवश्यक योग्यताएं और आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एस.सी. (ऑनर्स), बी.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग या फिर जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM)/मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि (02 जुलाई 2026) तक अभ्यर्थी का उत्तराखंड/भारतीय नर्सिंग तथा धात्री परिषद में वैध और नवीनीकृत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है । उम्मीदवारों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा: आयु की गणना के लिए निश्चायक तिथि 01 जुलाई 2025 तय की गई है। इस तिथि को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड राज्य के आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों) को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का प्रारूप

उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग सेवा नियमावली के अनुसार, चयन 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा । परीक्षा को दो प्रश्न पत्रों में विभाजित किया गया है:

  1. प्रथम प्रश्न पत्र (100 अंक): नर्सिंग विषय से संबंधित प्रश्न
  2. द्वितीय प्रश्न पत्र (100 अंक): सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन

नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक की कटौती (Negative Marking) की जाएगी। ओ.एम.आर. शीट (OMR Sheet) ट्रिप्लीकेट प्रति में होगी, जिसकी एक प्रति (अभ्यर्थी प्रति) उम्मीदवार अपने साथ ले जा सकेंगे।

परीक्षा केंद्र: उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में से किन्हीं दो शहरों का विकल्प चुनना होगा।

आवेदन कैसे करें?

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन या हार्डकॉपी के माध्यम से भेजे गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों और शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें।

विज्ञापन को विस्तृत में देखने के लिए एक लिंक पर जाएँ – नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक/डिग्रीधारक परीक्षा-2026 (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत)

विस्तृत विज्ञापन- नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक/डिग्रीधारक परीक्षा-2026 (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत)

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment