UKSSSC Driver Vacancy 2026 : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह-ग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन माँगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से 72 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी को आवेदन आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा
भर्ती की मुख्य जानकारी
| कुल पद | 72 पद |
| पद का नाम | वाहन चालक (70), प्रवर्तन चालक (2) |
| आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 17 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 मई 2026 |
| सुधार (Correction Window) | 11 मई – 13 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि (संभावित) | 21 जून 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान
| शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण |
| अन्य योग्यता | 3 वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस |
| आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| वेतनमान | ₹ 21,700 – ₹ 69,100 (लेवल-03) |
भर्ती के लिए आवेदक को उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद से न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है, जो विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से कम से कम 3 वर्ष पुराना अवश्य होना चाहिए। पद के अनुसार हल्के या भारी वाहन का लाइसेंस आवश्यक होगा। अभ्यर्थी की 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थी जा जन्म के जुलाई 2008 के पश्चात एवं 2 जुलाई 1984 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
| लिखित परीक्षा (MCQ) | 25 अंक |
| ड्राइविंग टेस्ट | 75 अंक |
| कुल अंक | 100 अंक |
UKSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 25 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और परीक्षा आधे घण्टे की होगी। जबकि द्वितीय चरण में 75 अंकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम चयन इन दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
| सामान्य / OBC (उत्तराखंड) | ₹300 |
| SC / ST / EWS / दिव्यांग | ₹150 |
| अनाथ बच्चे (उत्तराखंड) | निःशुल्क |
UKSSSC Driver Vacancy 2026 : यदि आप भी उत्तराखंड से हैं और राज्य के विभिन्न विभागों में वाहन चालक बनकर सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। आज ही आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें और प्रदेश में नियुक्ति पाएं।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन पर को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – पदनाम-वाहन चालक(DRIVER)/प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों के चयन हेतु विज्ञापन(Click Here)
UKSSC द्वारा की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि और किसी भी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट को अवश्य विजिट करें।








