उत्तराखंड सामान्य ज्ञान: 200+ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Uttarakhand GK in Hindi)

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (UKSSSC/UKPSC) के सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर के लिए आप यहाँ ध्यान से पढ़ें। यहाँ ऐसे प्रश्नोत्तर हैं जो अक्सर उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। राज्य के इतिहास, भूगोल, राजनीति और प्रमुख व्यक्तित्वों से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Uttarakhand GK in Hindi

Uttarakhand GK in Hindi : यहाँ आपके लिए उत्तराखंड से सम्बंधित ऐसे प्रश्न एवं उनके उत्तरों को संकलित किया है, जो उत्तराखंड लोक आयोग (UKPSC) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (UKSSSC) जैसे विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। General Knowledge के ये प्रश्न उत्तराखंड के इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, पर्यटन, अर्थव्यवस्था से सम्बंधित हैं, जो प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आप सभी के लिए उपयोगी हैं। आप इन्हें अवश्य याद रखें। कहीं न कहीं ये ज्ञान आपके काम अवश्य आएगा।

Uttarakhand GK in Hindi

उत्तराखंड की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी नीचे दी गई है:

  1. उत्तराखंड राज्य की स्थापना तिथि है? उत्तर: 09 नवम्बर 2000
  2. उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? उत्तर: नित्यानंद स्वामी
  3. उत्तराखण्ड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री कौन थे? उत्तर: नारायण दत्त तिवाड़ी
  4. उत्तराखण्ड के प्रथम राज्यपाल कौन थे? उत्तर: सुरजीत सिंह बरनाला
  5. उत्तराखंड राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? उत्तर: अशोक अभेन्द्र देसाई
  6. उत्तराखण्ड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? उत्तर: मार्ग्रेट अल्वा
  7. उत्तराखंड राज्य आयोग की प्रथम महिला अध्यक्षा का नाम क्या है? उत्तर: डॉ. श्रीमती संतोष चौहान
  8. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? उत्तर: जी. सी. एस. रावत
  9. उत्तराखंड के प्रथम एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? उत्तर: सुधांसु धूलिया
  10. उत्तराखंड राज्य का राजकीय फूल है? उत्तर: ब्रह्म कमल

Uttarakhand GK (11-50)

  1. उत्तराखंड राज्य का राजकीय पक्षी है? उत्तर: मोनाल
  2. उत्तराखंड राज्य का राजकीय पशु है? उत्तर: कस्तूरी मृग
  3. उत्तराखंड में उच्च न्यायालय स्थित है? उत्तर: नैनीताल
  4. उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है? उत्तर: 53,483 वर्ग किलोमीटर
  5. उत्तराखंड देश का कौन सा राज्य है? उत्तर: 27 वाँ
  6. उत्तराखण्ड का नाम उत्तरांचल से उत्तराखण्ड किस वर्ष परिवर्तित हुआ? उत्तर: 1 जनवरी 2007
  7. उत्तराखंड के कितने भाग पर वन आच्छादित क्षेत्र है? उत्तर: 34,651 किमी. (64.79%)
  8. उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग कुमाऊँ में आता है? उत्तर: 39.33%
  9. उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग गढ़वाल में आता है? उत्तर: 60.67%
  10. उत्तराखंड राज्य के पूर्व में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? उत्तर: नेपाल
  11. उत्तराखंड राज्य के पश्चिम में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? उत्तर: हिमांचल प्रदेश
  12. उत्तराखंड राज्य के उत्तर में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? उत्तर: तिब्बत (चीन)
  13. उत्तराखंड राज्य के दक्षिण में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? उत्तर: उत्तर प्रदेश
  14. उत्तराखंड राज्य की सीमाएं कितने भारतीय राज्यों की सीमाओं को छूती हैं? उत्तर: 2 (हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश)
  15. उत्तराखंड राज्य के कितने जिले नेपाल देश की सीमा को स्पर्श करते हैं? उत्तर: 3 (उधमसिंह नगर, चम्पावत व पिथौरागढ़)
  16. उत्तराखंड राज्य का कौन सा जिला सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करता है? उत्तर: देहरादून
  17. उत्तराखंड राज्य का वह कौन सा जिला है जिससे 2 देशों की सीमा स्पर्श होती है? उत्तर: पिथौरागढ़ (नेपाल, तिब्बत)
  18. उत्तराखंड के कितने जिले तिब्बत (चीन) की सीमा को स्पर्श करते हैं? उत्तर: 3 (पिथौरागढ़, चमोली व उत्तरकाशी)
  19. उत्तराखंड का कौन सा शहर ‘गढ़वाल का द्वार’ कहलाता है? उत्तर: कोटद्वार (पौड़ी)
  20. उत्तराखंड का कौन सा शहर ‘कुमाऊँ का द्वार’ कहलाता है? उत्तर: काठगोदाम (नैनीताल)
  21. चिपको आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली पहली महिला कौन थी? उत्तर: गौरा देवी
  22. चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य था? उत्तर: पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकना
  23. चिपको आन्दोलन के प्रणेता कौन थे? उत्तर: सुन्दर लाल बहुगुणा
  24. उत्तराखण्ड में मेती आंदोलन का उद्देश्य क्या था? उत्तर: वृक्षारोपण को बढ़ावा देना
  25. उत्तराखण्ड का प्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है? उत्तर: ऋग्वेद
  26. स्कन्द पुराण के अनुसार गढ़वाल को किस नाम से जाना जाता था? उत्तर: केदारखण्ड
  27. बौद्ध ग्रन्थों में उत्तराखण्ड को किस नाम से उल्लेखित किया गया है? उत्तर: हिमवन्त
  28. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा कागज कारखाना कहाँ स्थित है? उत्तर: लालकुआँ (नैनीताल)
  29. उत्तराखंड में ‘हुक्का क्लब’ स्थित है? उत्तर: अल्मोड़ा में
  30. ‘गढ़वाल पेंटिंग्स’ पुस्तक के रचयिता हैं? उत्तर: मुकुंदी लाल
  31. उत्तराखण्ड में कुमाऊँ केसरी (Kumaun Kesri) के नाम से जाना जाता है? उत्तर: बद्री दत्त पाण्डे
  32. उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी के रूप में किसे जाना जाता है? उत्तर: कालू सिंह महरा
  33. कुमाऊँ साहित्य के पहले कवि कौन है? उत्तर: पंडित गुमानी पंत
  34. उत्तराखंड की किस महिला को ‘बैडमिन्टन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: मधुमिता बिष्ट
  35. उत्तराखंड के किस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ नाम से जाना जाता है? उत्तर: मसूरी
  36. उत्तराखंड में ‘लीची नगर’ (Litchi City) नाम से प्रख्यात है? उत्तर: देहरादून
  37. उत्तराखंड में ‘छोटा कश्मीर’ नाम से प्रख्यात है? उत्तर: पिथौरागढ़
  38. उत्तराखंड में ‘झीलों का नगर’ (City of Lakes) नाम से प्रख्यात है? उत्तर: नैनीताल
  39. उत्तराखंड राज्य में दुध व दुग्ध उत्पादों को किस नाम से बेचा जाता है? उत्तर: ‘आंचल’ नाम से
  40. उत्तराखण्ड में वनों की नीलामी के लिए किस वर्ष आंदोलन किया गया था? उत्तर: वर्ष 1977

Uttarakhand GK (51-100)

  1. उत्तराखंड के अन्तिम राजा कौन थे? उत्तर: प्रद्युम्न शाह
  2. चंद राजाओं का राजचिन्ह था? उत्तर: गाय (Cow)
  3. गोपेश्वर के त्रिशूल पर अंकित लेख (1268 ई.) में किस शासक की विजयों का वर्णन मिलता है? उत्तर: अशोक चल्ल
  4. किस वर्ष कुमायूँ का गोरखा साम्राज्य में विलय हुआ था? उत्तर: वर्ष 1790
  5. कुमाऊँ विश्वविद्यालय का स्थापना वर्ष था? उत्तर: 1973
  6. उत्तराखण्ड में गांधी जी ने देहरादून की यात्रा किस वर्ष की थी? उत्तर: 1916
  7. उत्तराखंड राज्य को सर्वाधिक प्रभावित करने वाली आपदा कौन सी है? उत्तर: भू-स्खलन व बाढ़
  8. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला? उत्तर: चमोली
  9. उत्तराखण्ड का कौन सा जिला सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला है? उत्तर: पिथौरागढ़
  10. भारत का प्रथम राष्ट्रीय पार्क कौन सा है? उत्तर: जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
  11. कार्बेट नेशनल पार्क की स्थापना किस वर्ष हुई थी? उत्तर: 1935 ई. में
  12. विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार कहाँ स्थित है? उत्तर: देहरादून
  13. उत्तराखण्ड में विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार की स्थापना किस वर्ष हुई थी? उत्तर: 1993
  14. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? उत्तर: गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
  15. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान कितने वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है? उत्तर: 1552 वर्ग किलोमीटर
  16. हजरत अलाऊद्धीन अहमद साबिर की दरगाँह कहाँ स्थित है? उत्तर: पिरान कलियर (रुढ़की)
  17. उत्तराखण्ड में सबसे ऊँचा बाँध है? उत्तर: टिहरी बाँध
  18. उत्तराखण्ड में ‘उत्यासू बाँध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? उत्तर: अलकनंदा नदी
  19. ‘इचारी बांध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? उत्तर: टोंस नदी
  20. उत्तराखण्ड में ‘लोहारीनाग पाला जल विधुत परियोजना’ किस नदी पर है? उत्तर: भागीरथी नदी
  21. उत्तराखंड के किस शहर को ‘गंगाद्वार’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: हरिद्वार
  22. कौन सा मन्दिर उत्तराखण्ड में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित है? उत्तर: तुंगनाथ (रुद्रप्रयाग)
  23. बद्रीनाथ किस नदी के किनारे बसा हुआ है? उत्तर: अलकनन्दा नदी
  24. अलकनंदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ स्थित है? उत्तर: सतोपंथ
  25. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला? उत्तर: चम्पावत
  26. उत्तराखंड राज्य में ‘फूलों की घाटी’ स्थित है? उत्तर: चमोली
  27. ऋषिकेश किस नदी के किनारे बसा हुआ है? उत्तर: गंगा
  28. ‘कोटेश्वर गुफा’ स्थित है? उत्तर: रुद्रप्रयाग
  29. प्रसिद्ध ‘नीलकंठ मंदिर’ किस जनपद में स्थित है? उत्तर: पौड़ी गढ़वाल
  30. कोशिकी देवी का मंदिर किस जनपद में स्थित है? उत्तर: अल्मोड़ा
  31. उत्तराखण्ड में ‘पालकी योजना’ का सम्बन्ध है? उत्तर: स्वास्थ्य सुविधा से
  32. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर: हरिद्वार
  33. देव संस्कृति विश्वविद्यालय किस जनपद में स्थित है? उत्तर: हरिद्वार
  34. उत्तराखण्ड राज्य का एकमात्र क्षय रोग चिकित्सालय कहाँ स्थित है? उत्तर: भवाली (नैनीताल)
  35. उत्तराखंड में भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान स्थित है? उत्तर: देहरादून
  36. उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित है? उत्तर: ऋषिकेश (2004)
  37. उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी शोध संस्थान स्थित है? उत्तर: गोपेश्वर (चमोली)
  38. बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट एण्ड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग सेंटर स्थित है? उत्तर: रुड़की में
  39. अलकनन्दा और मन्दाकिनी नदी का संगम स्थल है? उत्तर: रुद्रप्रयाग
  40. ‘पेशावर काण्ड’ के नेता (हीरो) थे? उत्तर: वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली
  41. ‘कुमाऊँ की लक्ष्मीबाई’ कहा जाता है? उत्तर: जिया रानी
  42. उत्तराखण्ड राज्य की द्वितीय अधिकारिक भाषा है? उत्तर: संस्कृत
  43. प्रसिद्ध गुरुद्वारा ‘नानकमत्ता’ स्थित है? उत्तर: ऊधम सिंह नगर
  44. उत्तराखण्ड में सड़कों की सर्वाधिक लंबाई किस मण्डल में है? उत्तर: गढ़वाल मण्डल
  45. पंचाचूली पहाड़ी (पर्वत चोटी) कहाँ स्थित है? उत्तर: पिथौरागढ़
  46. कटारमल मंदिर में पूजा जाने वाला मुख्य देवता है? उत्तर: सूर्य
  47. उत्तराखण्ड राज्य के वन क्षेत्र में किस वृक्ष प्रजाति का क्षेत्र सर्वाधिक है? उत्तर: पाइन (चीड़)
  48. उत्तराखण्ड में प्रथम रेल लाइन कहाँ से कहाँ तक बिछाई गयी थी? उत्तर: किच्छा से काठगोदाम (रामपुर से काठगोदाम)
  49. उत्तराखण्ड में सबसे छोटी रेल लाइन का टर्मिनल स्टेशन कहाँ स्थित है? उत्तर: टनकपुर (चंपावत)
  50. अमोघभूति किस वंश का शासक था? उत्तर: कुणिन्द वंश का

Uttarakhand GK (101-150)

  1. प्रसिद्ध ‘विशु मेला’ मनाया जाता है? उत्तर: जौनसार-बावर में
  2. ‘चन्द्रप्रभा एतवाल’ जानी जाती हैं? उत्तर: पर्वतारोहण के लिए
  3. किस मेले को उत्तराखण्ड में ‘बग्वाल’ नाम से जाना जाता है? उत्तर: देवीधूरा मेला
  4. नैनीताल की खोज किस ब्रिटिश यात्री ने की थी? उत्तर: पी. बैरन
  5. टिहरी रियासत का विलय भारतीय संघ में किस वर्ष हुआ? उत्तर: वर्ष 1949
  6. टिहरी रियासत के विलय के दौरान वहां का राजा था? उत्तर: राजा मानवेन्द्र शाह
  7. गढ़वाल के पंवार शासकों की प्रथम राजधानी कौन बनी? उत्तर: चाँदपुरगढ़ी
  8. उत्तरकाशी शहर का प्राचीन नाम क्या था? उत्तर: बाड़ाहाट (Badahaat)
  9. केदारनाथ घाटी में 2013 की ‘प्राकृतिक-आपदा’ कब घटित हुई? उत्तर: जून 16-17, 2013
  10. उत्तराखण्ड में एकमात्र आई.आई.एम. (भारतीय प्रबंधन संस्थान) स्थित है? उत्तर: काशीपुर में
  11. ‘तोल्छा एवं माच्छा’ जनजातियाँ निवास करती हैं? उत्तर: नीति एवं माणा घाटी में
  12. गढ़वाल ‘स्कूल ऑफ पेंटिंग्स’ की स्थापना की गई थी? उत्तर: मोलाराम द्वारा
  13. गढ़वाली भाषा की पहली फीचर फिल्म (चलचित्र) है? उत्तर: जग्वाल
  14. उत्तराखण्ड के किस स्थान में ‘कण्डाली महोत्सव’ मनाया जाता है? उत्तर: चौंदास
  15. दक्ष प्रजापति मंदिर स्थित है? उत्तर: हरिद्वार
  16. उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (यूसेक) की स्थापना किस वर्ष की गयी? उत्तर: वर्ष 2005
  17. मछली मारने का ‘मौण उत्सव’ किस नदी पर खेला जाता है? उत्तर: अगलाड (मसूरी के निकट)
  18. ‘देवीधूरा’ जाना जाता है? उत्तर: बाराही देवी मंदिर के लिए
  19. कुमायूँ क्षेत्र में ‘गोलू देवता’ जाने जाते हैं? उत्तर: न्याय के देवता
  20. उत्तराखण्ड की प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक कौन थी? उत्तर: कंचन सी. भट्टाचार्य
  21. उत्तराखण्ड में ‘इन्द्रमणि बडोनी’ को किस और नाम से भी जाना जाता है? उत्तर: उत्तराखण्ड का गाँधी
  22. सोनानदी वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी कहाँ स्थित है? उत्तर: पौड़ी
  23. उत्तराखंड के किस शहर को ‘विश्व की योग राजधानी’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: ऋषिकेश
  24. अस्कोट वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी स्थित है? उत्तर: पिथौरागढ़
  25. उत्तराखण्ड में ‘मिस्ट्री ताल’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: रूपकुंड
  26. महासू किस जनजाति के प्रसिद्ध देवता हैं? उत्तर: जौनसारी
  27. उत्तराखण्ड में ‘मायावती आश्रम’ स्थित है? उत्तर: चम्पावत
  28. लीसा प्राप्त होता है? उत्तर: चीड़ के पेड़ से
  29. वासुकी ताल किस जिले में स्थित है? उत्तर: टिहरी
  30. उत्तराखण्ड की सबसे गहरी झील है? उत्तर: नौकुचिया ताल
  31. कुमाऊँ क्षेत्र में सबसे लम्बी अवधि का मेला कौन-सा है? उत्तर: पूर्णागिरी मेला
  32. रानीखेत नगर की स्थापना किस वर्ष हुई थी? उत्तर: वर्ष 1869 में
  33. उत्तराखंड राज्य की आय का मुख्य स्रोत है? उत्तर: वन संसाधन और पर्यटन
  34. लाल बहादुर शास्त्री अकादमी कहां स्थित है? उत्तर: मसूरी
  35. उत्तराखंड राज्य में सात ताल झील कहां स्थित है? उत्तर: नैनीताल
  36. उत्तराखंड राज्य के निर्माण का मुख्य कारण था? उत्तर: क्षेत्र के लोगों की गरीबी, पिछड़ापन, असुविधा तथा प्रवासन
  37. पृथक उत्तराखण्ड राज्य हेतु कौशिक समिति का गठन करने वाले मुख्यमंत्री थे? उत्तर: मुलायम सिंह यादव
  38. उत्तराखंड भाषा संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: देहरादून में
  39. नेहरु पर्वतरोहण संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: उत्तरकाशी
  40. गन्ना विकास संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: काशीपुर (उधम सिंह नगर)
  41. सेन्ट्रल हिमालयन एनवायरमेंट एशोसिएशंन कहां स्थित है? उत्तर: नैनीताल में
  42. उत्तराखंड सेवा निधि व पर्यावरण शिक्षा संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: अल्मोड़ा में
  43. उत्तराखंड ग्राम विकास संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)
  44. औषधीय एवं सुगंधित पौध संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: पंतनगर (उधम सिंह नगर)
  45. वन व पंचायत प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है? उत्तर: हल्द्वानी (नैनीताल)
  46. उत्तराखण्ड के किस भाग में पातालतोड़ या स्रोत कूप पाए जाते हैं? उत्तर: तराई में
  47. उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा हिमनद कौन सा है? उत्तर: गंगोत्री
  48. उत्तराखण्ड में ‘डोलापालकी आंदोलन’ के प्रवर्तक कौन थे? उत्तर: जयानन्द भारती
  49. उत्तराखण्ड में कांचुलखर्क क्या है? उत्तर: कस्तूरी मृग संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र
  50. उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल गोविषाण कहाँ स्थित है? उत्तर: काशीपुर में

Uttarakhand GK (151-202)

  1. उत्तराखण्ड की कोसी नदी किस नदी की सहायक नदी है? उत्तर: रामगंगा की
  2. उत्तराखंड में कितने प्रकार के जंगल पाए जाते हैं? उत्तर: चार
  3. उत्तराखंड राज्य में टिफिन टॉप कहाँ स्थित है? उत्तर: नैनीताल
  4. उत्तराखंड में लांग और बैला नृत्य की परंपरा कहां है? उत्तर: गढ़वाल
  5. उत्तराखंड व भारत के प्रथम शौर्य सम्मान (परमवीर चक्र) प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: मेजर सोमनाथ शर्मा (मरणोपरांत)
  6. उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: भवानीदत्त जोशी
  7. उत्तराखंड की प्रथम वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित महिला कौन हैं? उत्तर: गौरा देवी
  8. उत्तराखंड से प्रथम भारत रत्न प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: गोविन्द बल्लभ पन्त
  9. प्रथम गाँधी कम्युनिटी अवार्ड प्राप्तकर्ता उत्तराखंडवासी कौन हैं? उत्तर: स्वामी राम
  10. उत्तराखंड के प्रथम रेमन मेग्सेस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: चंडी प्रसाद भट्ट
  11. उत्तराखंड से प्रथम पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: डॉ.घनानंद पाण्डेय (1969 – विज्ञान)
  12. उत्तराखंड से प्रथम पद्म भूषण प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: कम्लेंदुमती शाह (1958 – समाजसेवा)
  13. उत्तराखंड से प्रथम पद्मश्री प्राप्तकर्ता व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: छत्रपति जोशी (वायरलेस विशेषज्ञ)
  14. उत्तराखंड राज्य से प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: सुमित्रा नन्दन पन्त (1968 – चिदंबरा के लिए)
  15. उत्तराखंड से प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता कौन हैं? उत्तर: रस्किन बांड (1992)
  16. उत्तराखंड के प्रथम व्यक्ति जिन्होनें ने कॉमनवेल्थ खेल में पदक प्राप्त किया? उत्तर: हरीसिंह (1958 – कांस्य)
  17. उत्तराखंड से एशियाई खेल में पदक प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: हरीसिंह (1958 – रजत)
  18. उत्तराखंड से एशियाई खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: पद्म बहादुर मल्ल (1962)
  19. उत्तराखंड से कॉमनवेल्थ एवं सैफ खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले प्रथम व्यक्ति हैं? उत्तर: जसपाल राणा
  20. उत्तराखंड से प्रथम सौन्दर्य ख़िताब (मिस इंडिया अर्थ) प्राप्तकर्ता महिला है? उत्तर: निहारिका सिंह (2005)
  21. उत्तराखंड राज्य से पहली बार जेल जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी हैं? उत्तर: मोहन सिंह मेहता
  22. उत्तराखंड से जेल जाने वाली पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी कौन है? उत्तर: बिशनीदेवी शाह
  23. उत्तराखंड से भारत के प्रथम थलसेना अध्यक्ष कौन थे? उत्तर: विपिनचंद्र जोशी (1993-94)
  24. भारत और उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जरनल कौन हैं? उत्तर: माया टम्टा
  25. उत्तराखंड से भारत के प्रथम नौसेना अध्यक्ष कौन थे? उत्तर: देवेन्द्र जोशी (नोट: प्रदान किए गए टेक्स्ट में सुधार किया गया है)
  26. एवरेस्ट पर चढ़ने वाले उत्तराखंड के प्रथम व्यक्ति कौन हैं? उत्तर: हरीश चन्द्र रावत (29 मई 1965)
  27. टिहरी रियासत को किस राजा ने बसाया था? उत्तर: सुदर्शन शाह
  28. टिहरी रियासत की राजधानी टिहरी से हटाकर नरेन्द्र नगर कब लायी गई थी? उत्तर: वर्ष 1924
  29. गोरखाओं ने कुमाऊँ पर कब अधिकार किया था? उत्तर: वर्ष 1790
  30. गोरखाओं ने गढ़वाल पर कब अधिकार किया था? उत्तर: वर्ष 1803
  31. उत्तराखंड के किस राजवंश को प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है? उत्तर: कर्तिकेयपुर राजवंश
  32. कर्तिकेयपुर राजवंश की स्थापना किसने की थी? उत्तर: बसन्तदेव
  33. बसन्तदेव के बाद कर्तिकेयपुर राजवंश पर किस राजवंश की सत्ता स्थापित हुई थी? उत्तर: खर्परदेव वंश
  34. खर्परदेव वंश के बाद किस राजवंश ने शासन किया था? उत्तर: निबंर वंश
  35. किस राजा ने समस्त उत्तराखंड को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था? उत्तर: इष्टगण ने
  36. कर्तिकेयपुर राजाओ की राजभाषा क्या थी? उत्तर: संस्कृत
  37. चन्द वंश का अंतिम शासक कौन था? उत्तर: महेंद्र चन्द
  38. ‘नाक कटी रानी’ के नाम से उत्तराखंड की किस महिला को जाना जाता है? उत्तर: रानी कर्णावती
  39. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘वृक्ष मानव’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: विश्वेश्वर दत्त सकलानी
  40. गढ़वाली चित्रकला के जन्मदाता के रूप में किसे जाना जाता है? उत्तर: मोलाराम
  41. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘लोकरत्न’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: गौरी दत्त पांडे
  42. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘गढ़केसरी’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: अनुसूया प्रसाद बहुगुणा
  43. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘उत्तराखंड का आजाद’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: श्रीधर किमोठी
  44. किसे ‘अल्मोड़ा की बेटी व पाकिस्तान की बहु’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: आइरिन पन्त (Irin Pant)
  45. किसे ‘टींचरी माई व ठगुली देवी’ के नाम से जाना जाता है? उत्तर: दीपा देवी
  46. उत्तराखंड के किस नगर को ‘उत्तर का वाराणसी’ या ‘उत्तर की काशी’ कहा जाता है? उत्तर: बागेश्वर
  47. उत्तराखंड के किस नगर को ‘शिव की राजधानी, देवताओं का द्वार, कुम्भ नगरी व पूर्व का वेनिस’ कहा जाता है? उत्तर: हरिद्वार
  48. उत्तराखंड के किस नगर को ‘हर्बल गार्डन, मुनि की रेती, संतनगरी व संस्कृत नगरी’ कहा जाता है? उत्तर: ऋषिकेश
  49. उत्तराखंड की कौन सी झील 7 पर्वतों से घिरी हुई है? उत्तर: लोकपाल (हेमकुण्ड), चमोली
  50. उत्तराखंड का जौलजीवी मेला किस जनपद में आयोजित किया जाता है? उत्तर: पिथौरागढ़
  51. सुप्रसिद्ध पोथिंग का मेला किस गांव में लगता है? उत्तर: पोथिंग गांव में (कपकोट-बागेश्वर)
  52. ‘सुकुण्डा ताल’ कहाँ है? उत्तर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में।

यह थे उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न और उनके उत्तर। ये प्रश्न सामान्य ज्ञान के रूप में उत्तराखंड के सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इसके अलावा आप सभी के लिए ये ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर आपको मालूम होने पर आप अपने आप को अपडेट और स्मार्ट रख सकते हैं।

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment