UKSSSC भर्ती 2026: उत्तराखंड में गवर्नमेंट जॉब्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में 553 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है। इस भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, निबंधन लिपिक और सर्वे लेखपाल सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यदि आप भी इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण हैं और उत्तराखंड में सरकारी सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि | 08 सितम्बर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की तिथि | 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक |
| लिखित परीक्षा की संभावित तिथि | 15 नवंबर 2026 |
प्रमुख पदों एवं रिक्तियों का विवरण (Key Vacancies)
UKSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
| क्र० सं० | पदनाम / विभाग का नाम | पदों की संख्या |
| 1 | कम्प्यूटर सहायक (सचिवालय प्रशासन-4, उत्तराखण्ड) | 09 |
| 2 | कनिष्ठ सहायक / सह डाटा इन्ट्री ऑपरेटर (राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड) | 03 |
| 3 | प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल) | 01 |
| 4 | निबन्धन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड) | 55 |
| 5 | कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड) | 42 |
| 6 | कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) | 12 |
| 7 | कनिष्ठ सहायक (सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कुमायूँ सम्भाग, हल्द्वानी एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल सम्भाग, देहरादून) | 14 |
| 8 | कनिष्ठ सहायक (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड) | 05 |
| 9 | कनिष्ठ सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण, उत्तराखण्ड) | 04 |
| 10 | कनिष्ठ सहायक (विद्युत सुरक्षा विभाग, उत्तराखण्ड) | 03 |
| 11 | कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की, हरिद्वार) | 02 |
| 12 | कनिष्ठ सहायक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखण्ड) | 01 |
| 13 | कम्प्यूटर ऑपरेटर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखण्ड) | 01 |
| 14 | कनिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल) | 01 |
| 15 | कनिष्ठ सहायक (कार्यालय महाधिवक्ता, मा० उच्च न्यायालय परिसर, उत्तराखण्ड, नैनीताल) | 02 |
| 16 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा) | 12 |
| 17 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, बागेश्वर) | 02 |
| 18 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चमोली) | 15 |
| 19 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चम्पावत) | 09 |
| 20 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, देहरादून) | 02 |
| 21 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, हरिद्वार) | 17 |
| 22 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, नैनीताल) | 13 |
| 23 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल) | 25 |
| 24 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़) | 08 |
| 25 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग) | 04 |
| 26 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल) | 10 |
| 27 | कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर) | 10 |
| 28 | कनिष्ठ सहायक (राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड) | – |
| 29 | कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड) | 33 |
| 30 | कनिष्ठ सहायक (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड) | 32 |
| 31 | कनिष्ठ सहायक (ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड) | – |
| 32 | कनिष्ठ सहायक (उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड) | 26 |
| 33 | कनिष्ठ सहायक (एन०सी०सी० विभाग, उत्तराखण्ड) | 20 |
| 34 | कनिष्ठ सहायक (समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड) | 16 |
| 35 | कनिष्ठ सहायक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड) | 12 |
| 36 | कनिष्ठ सहायक (कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उत्तराखण्ड) | – |
| 37 | कनिष्ठ सहायक (महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड) | 09 |
| 38 | कनिष्ठ सहायक (संस्कृत शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड) | 07 |
| 39 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, पिथौरागढ़) | 06 |
| 40 | कनिष्ठ सहायक (लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड) | 04 |
| 41 | कनिष्ठ सहायक (श्रम विभाग, उत्तराखण्ड) | 05 |
| 42 | कनिष्ठ सहायक (मत्स्य विभाग, उत्तराखण्ड) | 04 |
| 43 | कनिष्ठ सहायक (ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड) | 03 |
| 44 | कनिष्ठ सहायक (आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल) | 03 |
| 45 | कनिष्ठ सहायक (आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौड़ी) | 02 |
| 46 | कनिष्ठ सहायक (कृषि विभाग, उत्तराखण्ड) | 02 |
| 47 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, बागेश्वर) | 02 |
| 48 | कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, चम्पावत) | 02 |
| 49 | टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड) | 01 |
| 50 | कनिष्ठ सहायक (डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल) | 01 |
| 51 | कनिष्ठ सहायक (आवास विभाग, उत्तराखण्ड) | 22 |
| 52 | कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी, भवाली, नैनीताल) | 02 |
| 53 | सहायक खनिज पर्यवेक्षक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड) | 22 |
| 54 | भूमि अर्जन अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा) | 04 |
| 55 | भूमि अर्जन अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक (जिलाधिकारी, हरिद्वार) | 04 |
| 56 | अहलमद एवं कैशियर (जिलाधिकारी / अभिलेख अधिकारी, देहरादून) | 02 |
| 57 | स्टोर कीपर (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी, भवाली, नैनीताल) | 01 |
| 58 | गृहमाता (समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड) | 03 |
| 59 | सर्वे लेखपाल (जिलाधिकारी, देहरादून) | 16 |
| योग | कुल पद | 553 |
पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों को उत्तराखंड बोर्ड/परिषद से इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिकांश पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (Typing) में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन (Key-Depression) प्रति घंटा की गति मांगी गई है।
- आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है (आयु की गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई, 2026 रखी गई है)। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न (Selection Process)
- चयन हेतु आयोग द्वारा 100 अंकों की बहुविकल्पीय (MCQ) Offline प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
- पाठ्यक्रम: लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- लिखित परीक्षा के उपरांत पदों की अहर्तानुरूप टंकण परीक्षा (Typing Test) आयोजित की जाएगी जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
आवेदन कैसे करें?
- अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन (OTR/Sign Up) करें।
- शैक्षिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
- आधिकारिक नोटिफिकेशन – यहाँ क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक – यहाँ क्लिक करें।
यदि आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि (07 अक्टूबर, 2026) का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे, डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अपडेट के लिए आप आयोग की वेबसाइट को विजिट करें।












