UKSSSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार, 2500+ पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी

UKSSSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2026 की 14 बड़ी भर्तियों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कनिष्ठ सहायक, पुलिस आरक्षी, और स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा तिथियां और विज्ञापन जारी होने की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

UKSSSC Exam Calendar 2026-27

UKSSSC Exam Calendar 2026-27: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के युवा वर्ग के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर दी है। आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर (Exam Calendar)/परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत वाहन चालक से लेकर स्नातक स्तरीय पदों तक कुल 14 मुख्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 2500 रिक्त पदों को भरा जायेगा।

यदि आप भी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri in Uttarakhand) पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दी गई सूची में अपनी परीक्षा की तिथि व पदों की संख्या विस्तार से देखें और मेहनत के साथ आगामी परीक्षा की तैयारी करें । ताकि आप यहाँ सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकें और अपने सपनों को एक नयी उड़ान दे सकें।

UKSSSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 389 के अनुसार, प्रस्तावित परीक्षाएं इस वर्ष मई 2026 से प्रारम्भ होकर दिसंबर 2026 तक चलेंगी। यहाँ मुख्य पदों, उनकी संख्या,प्रकाशित विज्ञापन तिथि और प्रस्तावित परीक्षा तिथि का विवरण दिया गया है:

प्रमुख परीक्षाओं की सूची और तिथियां (Full Schedule)

क्र.सं.पद का नाम (Department)कुल पदविज्ञापन तिथिप्रस्तावित परीक्षा तिथि
1.वाहन चालक (विभिन्न विभाग)72विज्ञापन सं.-7531 मई, 2026
2.स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा)416विज्ञापन सं.-7014 जून, 2026
3.विशेष तकनीकी अर्हता के पद57विज्ञापन सं.-7428 जून, 2026
4.पशुधन प्रसार अधिकारी12008 मई, 202612 जुलाई, 2026
5.कृषि (इंटरमीडिएट/स्नातक) पद9325 मई, 202626 जुलाई, 2026
6.सहायक लेखाकार30510 जून, 202623 अगस्त, 2026
7.स्केलर (वन विकास निगम)20017 जून, 202620 सितंबर, 2026 (शारीरिक दक्षता)
8.कनिष्ठ सहायक (सामान्य इंटर)56914 जुलाई, 202604 अक्टूबर, 2026
9.वैयक्तिक सहायक10124 जुलाई, 202612 अक्टूबर, 2026
10.ITI/डिप्लोमा अर्हता पद7831 जुलाई, 202601 नवंबर, 2026
11.टाइगर गार्ड/पुलिस आरक्षी आदि17906 अगस्त, 202616 नवंबर, 2026 (शारीरिक दक्षता)
12.विज्ञान (इंटर/स्नातक) अर्हता2117 अगस्त, 202629 नवंबर, 2026
13.स्नातक स्तरीय अर्हता पद10626 अगस्त, 202606 दिसंबर, 2026
14.विशिष्ट अर्हता के पद7311 सितंबर, 202620 दिसंबर, 2026

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव (N.S. Dungariyal) द्वारा हस्ताक्षरित इस सूचना में कुछ विशेष बातों का उल्लेख किया गया है जिन्हें अभ्यर्थियों को ध्यान में रखना होगा :

  1. पदों की संख्या: तालिका के स्तम्भ-3 में अंकित पदों की संख्या तथा स्तम्भ 4 व 5 में अंकित विज्ञापन /परीक्षा की तिथियां अनंतिम (Tentative) है। विभाग की आवश्यकताओं के अनुसार इनमें वृद्धि या कमी की जा सकती है।
  2. तिथियों में परिवर्तन: अपरिहार्य परिस्थितियों में आयोग विज्ञापन प्रकाशन या परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा: स्केलर और पुलिस आरक्षी जैसे पदों के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

यदि आप प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो निर्धारित विज्ञापन तिथि के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही किसी भी सहायता के लिए आयोग के आधिकारिक ई-मेल chayanayog@gmail.com या दूरभाष संख्या 9520991172 पर संपर्क कर सकते हैं।

UKSSSC Exam Calendar 2026-27
UKSSSC Exam Calendar 2026-27 pdf download

UKSSSC का यह परीक्षा-कार्यक्रम / कैलेंडर उन युवाओं के लिए एक आशा लेकर आया है, जो लंबे समय से उत्तराखंड समूह ‘ग’ (Group G) में निकलने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। अब आप अपनी तैयारी को नई दिशा देने के लिए अभी से मेहनत करें और राज्य में सेवा का अवसर प्राप्त करें।

ऐसी ही और भी नौकरियों और उत्तराखंड के सरकारी अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहें।

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment