लोकपर्व हरेला पर हर वर्ष सोशल मीडिया में उत्तराखण्ड के क्रिएटिव युवा विनोद सिंह गड़िया द्वारा बनाये पोस्टर वायरल होते हैं। हजारों लोग उनके द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से डिज़ाइन किये गए पोस्टरों को बधाई सन्देश देने के लिए उपयोग करते हैं। विनोद हर वर्ष उत्तराखण्ड के लोकपर्वों पर बधाई सन्देश और उन पर्वों की महत्ता देश-विदेश में रह रहे सभी उत्तराखण्डी भाई-बहनों तक पहुँचाने के लिए एक पोस्टर जारी करते हैं, जिसे सोशल मीडिया में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनके द्वारा बनाये हरेला पोस्टर के अलावा फूलदेई, सिर पंचमी, घुघुतिया, घी-त्यार, कुमाऊनी होली गीत, नंदा राजजात, कुमाऊंनी मुहावरे आदि के पोस्टर एवं जनकवि गिर्दा और शेरदा ‘अनपढ़’ के कविता पोस्टर गूगल में सर्च कर आसानी के प्राप्त किये जा सकते हैं सोशल मीडिया में कुछ सर्वाधिक देखे गए, शेयर किये गए हरेला पोस्टर नीचे हैं, जिन्हें आप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Happy Harela Wishes Image
Download


जी रया, जागि रया,
यो दिन, यो महैंण कैं नित-नित भ्यटनै रया।
दुब जस पगुर जया,
धरती जस चाकव, आकाश जस उच्च है जया।
स्यूं जस तराण ऐ जौ, स्याव जसि बुद्धि है जौ, ।
हिमालय में ह्यू छन तक,
गंगा में पाणी छन तक,
जी रया, जागि रया।
भावार्थ : तुम जीते रहो और जागरूक बने रहो, हरेले का यह दिन-बार आता रहे, आपका परिवार दूब की तरह पनपता रहे, धरती जैसा विस्तार मिले, आकाश की तरह उच्चता प्राप्त हो, सिंह जैसी ताकत और सियार जैसी बुद्धि मिले, हिमालय में हिम रहने और गंगा में पानी बहने तक इस संसार में तुम बने रहो।















