इतिहास पर्यटन सामान्य ज्ञान ई-बुक न्यूज़ लोकगीत जॉब लोक कथाएं लोकोक्तियाँ व्यक्ति - विशेष वेव स्टोरी राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

उत्तराखंड में घुघुती त्यौहार क्यों मनाते हैं? पढ़ें रोचक जानकारी।

On: January 2, 2026 10:24 PM
Follow Us:
घुघुतिया त्योहार की कहानी

उत्तराखण्ड में मकर संक्रांति के दिन एक ख़ास त्योहार मनाया जाता है, जिसे लोग घुघुती त्योहार या घुघुतिया के नाम से जानते हैं। इस अवसर पर कुमाऊँ वासी एक उत्तराखण्ड के कुमाऊं में मकर संक्रांति पर ‘घुघुतिया’ के नाम से एक त्यौहार हर घर में मनाया जाता है। जिसमें कुमाऊंवासी मीठे आटे से एक विशेष आकृति के पकवान बनाते हैं जिसे ‘घुघुते’ कहते हैं। इन घुघुतों को बच्चे एक माला बनाकर गले में धारण करते हैं और साथ ही सुबह-सुबह कौवों को यह कहकर अपने घर बुलाते हैं –

‘काले कौवा काले,
घुघूती माला खाले।’

Why we celebrate ghughuti festival in uttarakhand

और इन कौवों को ‘घुघुते’ खिलाये जाते हैं। घुघुतिया पर्व मनाने की परंपरा चंद राजाओं के शासन काल में शुरू हुई। एक लोकगाथा के मुताबिक राजा कल्याण चंद के पुत्र निर्भय को मां बचपन में घुघुति कहकर पुकारती थी। राजा के मंत्री ने राज्य हड़पने की नीयत से घुघुति का अपहरण कर लिया। एक कौए के सहारे षड्यंत्र का राज खुल गया और राजा ने मंत्री के टुकड़े-टुकड़े करके कौओं को खिलाने के आदेश दिए। घुघुति के मिलने की खुशी में विशेष पकवान बनाकर कौओं को देने को कहा। (Story Ghughuti Festival)

advertisement

लोकगाथा के अनुसार राजा कल्याण चंद की लंबे समय तक कोई संतान नहीं थी। बाद में भगवान बागनाथ की कृपा से उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। उनके इस पुत्र का नाम निर्भय चंद रखा गया। निर्भय चंद की मां प्यार से उसे घुघुति पुकारती थी। घुघुति को मोती की माला बहुत पसंद थी। जब भी घुघुति रोता था मां कहती- काले कौआ काले घुघुति की माला खाले… और बच्चे को डराती थी कि कौआ आएगा और तेरी माला ले जाएगा। मां के ऐसा कहने पर घुघुति चुप हो जाता था।

यहाँ भी पढ़ें : घुघूती क्या है ? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें। 

धीरे-धीरे कौआ भी बच्चे को पहचानने लगा। इसी बीच राजा के मंत्री ने राज्य हड़पने की नीयत से षड्यंत्र रचकर बच्चे निर्भय (घुघुती) का अपहरण कर लिया। कौआ बच्चे के गले की माला ले गया। इसी माला के सहारे राजा के सैनिक घुघुति के पास पहुंच गए और मंत्री के षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो गया। राजा ने मंत्री को फांसी देकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर कौओं को खिलाने के आदेश दे दिए। साथ ही पूरी प्रजा से विशेष पकवान बनाकर कौओं को खिलाने को भी कहा।

लोकगाथा के मुताबिक गंगा पार (सरयू पार) रहने वाले लोगों को राजा के आदेश की जानकारी पौष माह के अंतिम दिन मिल गई और उन्होंने उस दिन पकवान खिलाकर अगले दिन माघ एक गते को कौओं को खिलाए। जबकि गंगा वार रहने वाले लोगों को राजा के आदेश की जानकारी एक दिन बाद मिली। कुमाऊंनी संस्कृति के जानकार बृजमोहन जोशी का मानना है कि शायद इसी लोकगाथा के आधार पर आज भी सरयू नदी के उस पार रहने वाले लोग एक दिन पहले पकवान बनाकर अगले दिन कौओं को खिलाते हैं।

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment