About us
eKumaon.com, उत्तराखंड को समर्पित एक ऑनलाइन समाचार एवं ब्लॉग वेबसाइट है। जो इंटरनेट
के माध्यम से अपने उत्तराखण्ड कुमाऊँ-गढ़वाल के सम-सामयिक समाचारों,
देव-देवालयों, संस्कृति, सभ्यता, कला, संगीत, अविदित पर्यटक स्थलों, लोक
कथाओं, ज्वलन्त मुद्दों आदि को आप सभी के सामने रखने का एक छोटा सा प्रयास
है। ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
ई-कुमाऊँ
डॉट कॉम वेबसाइट पर दिनांक 13 दिसंबर 2013 को पहला पोस्ट लिखा गया था।
यानि यह पोर्टल एक दशक से भी अधिक समय से उत्तराखंड के लोगों को अपनी जड़ों
से जोड़े रखने के लिए प्रयासरत है। वेबसाइट में उत्तराखंड की संस्कृति,
लोकगीतों, आभूषणों, इतिहास और साहित्य, लोक कथाओं, पर्यटक स्थलों, देव -
देवालयों से सम्बंधित विस्तृत लेख उपलब्ध हैं।
वेबसाइट की प्रमुख विशेषतायें
शुभ समाचार : ई-कुमाऊं डॉट कॉम उत्तराखंड से जुड़े सम सामायिक घटनाओं से जुड़े सकारात्मक समाचारों को अपने पाठकों तक पहुंचाता है, जो उन्हें प्रदेश में हो रहे बदलावों से रूबरू कराता है।
संस्कृति और परंपराएं:
यहाँ पाठकों को उत्तराखंड की संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े लेख पढ़ने को
मिलते हैं। पारंपरिक जल स्रोतों (जैसे धारे और नौले) के संरक्षण, लोकगीतों,
आभूषणों (जैसे पहाड़ी नथ, गलोबन्द) और त्योहारों (जैसे फूलदेई, हरेला,
घी-त्यार, घुघुतिया, सिर पंचमी, सातो-आठों ) पर विस्तृत लेख उपलब्ध हैं।
इतिहास और साहित्य:
उत्तराखंड राज्य आंदोलन (1938–2000) की संघर्ष गाथा, कुमाऊँ की बैठ होली,
कुमाऊँ का स्वतंत्रता संग्राम, कुली बेगार जैसे विषयों पर गहन लेखन
प्रस्तुत किया गया है। वहीं आपको यहाँ उत्तराखंड से जुड़े सामान्य ज्ञान के
प्रश्न और उनके उत्तर पढ़ने को मिलते हैं। कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषा के
संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पुराने लोकगीतों के लिरिक्स का संकलन किया गया
है।
लोककथाएं और देवालय: यहाँ कुमाऊँ और गढ़वाल की मौखिक परंपराओं में समाहित लोककथाओं और देवस्थलों की जानकारी प्रदान की जाती है।
पर्यटन:
वेबसाइट में उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों की जानकारी प्रमुखता के साथ दी
जाती, जिससे पाठक इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व
को समझ सकें। वहीं प्रदेश के अविदित पर्यटक स्थलों की जानकारी साझा की जाती
है, ताकि इस स्थलों का भी प्रचार-प्रसार हो सके।
आईये आप भी चलें हमारे साथ।
विनोद सिंह
पता : ग्राम- पोथिंग, डाकघर- पोथिंग, तहसील-कपकोट, जनपद-बागेश्वर-263632
फ़ोन : 9411117737
ईमेल : vsgariya@gmail.com | ekumaon18@gmail.com