उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका! 553 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए 553 पदों पर भर्ती का मौका! UKSSSC भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

UKSSSC भर्ती 2026

UKSSSC भर्ती 2026: उत्तराखंड में गवर्नमेंट जॉब्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में 553 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है। इस भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, निबंधन लिपिक और सर्वे लेखपाल सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यदि आप भी इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण हैं और उत्तराखंड में सरकारी सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरणतिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि08 सितम्बर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की तिथि12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि15 नवंबर 2026

प्रमुख पदों एवं रिक्तियों का विवरण (Key Vacancies)

UKSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

क्र० सं०पदनाम / विभाग का नामपदों की संख्या
1कम्प्यूटर सहायक (सचिवालय प्रशासन-4, उत्तराखण्ड)09
2कनिष्ठ सहायक / सह डाटा इन्ट्री ऑपरेटर (राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड)03
3प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)01
4निबन्धन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड)55
5कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड)42
6कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद)12
7कनिष्ठ सहायक (सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कुमायूँ सम्भाग, हल्द्वानी एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल सम्भाग, देहरादून)14
8कनिष्ठ सहायक (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड)05
9कनिष्ठ सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण, उत्तराखण्ड)04
10कनिष्ठ सहायक (विद्युत सुरक्षा विभाग, उत्तराखण्ड)03
11कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की, हरिद्वार)02
12कनिष्ठ सहायक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखण्ड)01
13कम्प्यूटर ऑपरेटर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तराखण्ड)01
14कनिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)01
15कनिष्ठ सहायक (कार्यालय महाधिवक्ता, मा० उच्च न्यायालय परिसर, उत्तराखण्ड, नैनीताल)02
16कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा)12
17कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, बागेश्वर)02
18कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चमोली)15
19कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, चम्पावत)09
20कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, देहरादून)02
21कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, हरिद्वार)17
22कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, नैनीताल)13
23कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल)25
24कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, पिथौरागढ़)08
25कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग)04
26कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल)10
27कनिष्ठ सहायक (जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर)10
28कनिष्ठ सहायक (राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड)
29कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड)33
30कनिष्ठ सहायक (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड)32
31कनिष्ठ सहायक (ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड)
32कनिष्ठ सहायक (उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड)26
33कनिष्ठ सहायक (एन०सी०सी० विभाग, उत्तराखण्ड)20
34कनिष्ठ सहायक (समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड)16
35कनिष्ठ सहायक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, उत्तराखण्ड)12
36कनिष्ठ सहायक (कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उत्तराखण्ड)
37कनिष्ठ सहायक (महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड)09
38कनिष्ठ सहायक (संस्कृत शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड)07
39कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, पिथौरागढ़)06
40कनिष्ठ सहायक (लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड)04
41कनिष्ठ सहायक (श्रम विभाग, उत्तराखण्ड)05
42कनिष्ठ सहायक (मत्स्य विभाग, उत्तराखण्ड)04
43कनिष्ठ सहायक (ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड)03
44कनिष्ठ सहायक (आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल)03
45कनिष्ठ सहायक (आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौड़ी)02
46कनिष्ठ सहायक (कृषि विभाग, उत्तराखण्ड)02
47कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, बागेश्वर)02
48कनिष्ठ सहायक (जिला विकास अधिकारी, चम्पावत)02
49टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड)01
50कनिष्ठ सहायक (डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल)01
51कनिष्ठ सहायक (आवास विभाग, उत्तराखण्ड)22
52कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी, भवाली, नैनीताल)02
53सहायक खनिज पर्यवेक्षक (भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड)22
54भूमि अर्जन अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक (जिलाधिकारी, अल्मोड़ा)04
55भूमि अर्जन अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक (जिलाधिकारी, हरिद्वार)04
56अहलमद एवं कैशियर (जिलाधिकारी / अभिलेख अधिकारी, देहरादून)02
57स्टोर कीपर (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी, भवाली, नैनीताल)01
58गृहमाता (समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड)03
59सर्वे लेखपाल (जिलाधिकारी, देहरादून)16
योगकुल पद553

पात्रता एवं शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  1. शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थियों को उत्तराखंड बोर्ड/परिषद से इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिकांश पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (Typing) में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन (Key-Depression) प्रति घंटा की गति मांगी गई है।
  2. आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है (आयु की गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई, 2026 रखी गई है)। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न (Selection Process)

  • चयन हेतु आयोग द्वारा 100 अंकों की बहुविकल्पीय (MCQ) Offline प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • पाठ्यक्रम: लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के उपरांत पदों की अहर्तानुरूप टंकण परीक्षा (Typing Test) आयोजित की जाएगी जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

आवेदन कैसे करें?

  1. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन (OTR/Sign Up) करें।
  3. शैक्षिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर एवं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

यदि आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि (07 अक्टूबर, 2026) का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे, डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अपडेट के लिए आप आयोग की वेबसाइट को विजिट करें।

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment