इतिहास पर्यटन सामान्य ज्ञान ई-बुक न्यूज़ लोकगीत जॉब लोक कथाएं लोकोक्तियाँ व्यक्ति - विशेष वेव स्टोरी राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

महाकौथिग 2025 नोएडा – देखें क्या है ख़ास इस साल यहाँ

On: December 19, 2025 10:22 AM
Follow Us:
MahaKauthig 2025

MahaKauthig 2025 Noida: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखण्ड प्रवासियों का पारम्परिक लोककला एवं हस्तशिल्प मेला यानी “महाकौथिग 2025” का रंगारंग आगाज नोएडा स्टेडियम में हो गया है। सात दिन तक चलने वाले इस कौथिग में उत्तराखंड के जैविक उत्पाद, हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, बिक्री और लोकरंग की छटा देखने को मिलेगी। इस बार महाकौथिग का मंच अल्मोड़ा स्थित सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम की प्रतिकृति से सुशोभित होगा। उल्लेखनीय है ‘कौथिग’ या ‘कौतिक’ उत्तराखण्ड में मेले को कहते हैं।

MahaKauthig 2025

करीब 15 वर्षों से पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था दिल्ली, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव आदि शहरों में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने के उद्देश्य से ‘कौथिग’ का आयोजन करती आ रही है, जिसमें उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। वहीं इस मेले में लोगों को पहाड़ी जैविक उत्पादों, हस्तशिल्प को खरीदने का भी मौका मिलता है।

advertisement

इस मेले की ख़ास बात यह है कि यहाँ पहाड़ी उत्पादों की भरमार रहती है। अल्मोड़ा की बाल मिठाई से लेकर चैंसू , फाणु , भट के डुबके, भांग की चटनी, जमाली भात, मंडुवे की रोटी समेत विभिन्न प्रकार के पारम्परिक भोजन का स्वाद लेने का अवसर मिलता है। वहीं आप उत्तराखंड के ऑर्गनिक उत्पाद जैसे गहत, भट, उरद, लाल चांवल, झुंगर, कौणी, संतरे, माल्टा, गडेरी, जखिया, जम्बू धुंगार समेत कई चीजें खरीद सकते हैं। वहीं यहाँ ऊनी कपड़ों का भी अच्छा व्यापार होता है। पहाड़ी महिलाओं के आर्टिफिशियल जूलरी में नथ, गलोबन्द, पौंजी, माँगटीका, पिछौड़ा समेत कई चीजें यहाँ उपलब्ध रहती हैं।

इस वर्ष भी यह कौथिग (मेला) नोएडा के सेक्टर 21-A स्थित नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में लगा हुआ है। जो शुक्रवार दिनांक 19 दिसंबर 2025 से प्रारम्भ होकर गुरूवार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस मेले में उत्तराखंड से विभिन्न लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे हैं।

नोएडा स्टेडियम में लगे कौथिग में इस बार गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, फौजी ललित मोहन जोशी, दीपा नगरकोटी, रेशमा साह, किशन महिपाल, कैलाश कुमार, दीवान कनवाल समेत 150 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। तिथिवार कार्यक्रम इस प्रकार होंगे –

Mahakauthig 2025: Key Dates and Events

19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)  : प्रस्तुति-पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, नवीन पाठक

  • उद्घाटन : प्रातः 11 बजे
  • देवभूमि स्तुति गान : प्रातः 10:30 बजे
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति : सायं 03:30 बजे से
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

20 दिसंबर 2025 (शनिवार)  : प्रस्तुति –दीपा नगरकोटी, राकेश खनवाल, राकेश भट्ट, विवेक नौटियाल

  • गढ़वाली कुमाऊनी कवि सम्मलेन – प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक
  • नंदा की कथा – सायं 03:30 बजे से 04:30 बजे तक
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – सायं 04:30 बजे से रात 7:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

21 दिसंबर 2025 (रविवार) : प्रस्तुति – किशन महिपाल, रेशमा साह, कैलाश कुमार एवं संदीप छिलबट (हास्यकलाकार )

  • अंतर समूह नृत्य प्रतियोगिता – प्रातः 10बजे से 01 बजे तक
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – शाम 03:30 बजे से 04:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

22 दिसंबर 2025 (सोमवार)  : प्रस्तुति – फौजी ललित मोहन जोशी, मेघना चंद्रा, अमित सागर, सरिता पौडेल

  • उत्तराखंडी नृत्य नाटिका प्रतियोगिता – प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – सायं 03:30 बजे से 7:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

23 दिसंबर 2025 (मंगलवार )  : प्रस्तुति – दीवान कनवाल, अजय ढौंढियाल, आशा नेगी एवं मंगलेश डंगवाल

  • उत्तराखंड परिधान युगल प्रतियोगिता – प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – सायं 03:30 बजे से 7:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

24 दिसंबर 2025 (बुधवार) : प्रस्तुति – गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी

  • सुपर मॉम प्रतियोगिया – प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – सायं 03:30 बजे से 7:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक

25 दिसंबर 2025 (वृहस्पतिवार) : प्रस्तुति – कल्पना चौहान, रोहित चौहान और हेमा भैसोड़ा

  • भजन कीर्तन प्रतियोगिता – प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक।
  • लोक कलाकारों की प्रस्तुति – सायं 03:30 बजे से 7:30 बजे तक
  • महाआरती – सायं 7:45 से 08:00 बजे तक और समापन।  

टिकट और पार्किंग

नोएडा स्टेडियम में लगे महाकौथिग में प्रवेश निःशुल्क है। वहीं आप अपने निजी वाहनों को नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिकृत पार्किंग में पार्क करते हैं तो शुल्क देय हो सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल

  1. धूल और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क अवश्य पहनें।
  2. गर्म कपड़े अवश्य पहन कर आएं।
  3. मेले में बच्चों को अपने साथ रखें।
  4. बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाले जगह पर न ले जाएँ।
  5. पानी की एक बोतल अवश्य लाएं।
  6. वाहन अधिकृत पार्किंग में ही पार्क करें।

महाकौथिग 2025 नोएडा लोकेशन

 

नजदीकी मेट्रो स्टेशन 

नोएडा स्टेडियम तक आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर-16 है। यहाँ से आपको ई-रिक्शा आसानी से मिल जायेंगी। इसके अलावा नोएडा सिटी सेंटर तक आकर भी यहाँ आ सकते हैं।     

यह था प्रवासी उत्तराखंडियों का विंटर कार्निवाल Noida Mahakauthig 2025 का पूरा विवरण। आप अपनी सुविधानुसार साल के अंत में लगने वाले इस मेले में जरूर पधारें और उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला, संगीत और खानपान का आनंद लें। और अधिक जानकारी के लिए आप info@ekumaon.com पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment