Uttarakhand Holiday List 2026- सार्वजनिक अवकाशों की सूची

uttarakhand holiday list 2026

Uttarakhand Holiday List 2026: उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष-2026 (शक संवत 1947–48) के लिए राज्य में लागू होने वाले सार्वजनिक, ऐच्छिक एवं बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह आदेश 24 दिसंबर 2025 को जारी किया गया, जो राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और संबंधित विभागों पर लागू होगा। वर्ष 2026 के लिए दी गई कुल 25 छुट्टियों में प्रदेश के लोकपर्व हरेला और इगास बग्वाल को भी शामिल किया गया है। 

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 का पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को रहेगा। इसके बाद महाशिवरात्रि, होली, ईद, राम नवमी, बुद्ध पूर्णिमा, हरेला, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, ईगास-बग्वाल और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहारों के दिन  पूरे उत्तराखण्ड में अवकाश रहेगा। यहाँ आप सभी की सुविधा के लिए इन छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है –

वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची

क्र. सं.त्योहार / अवकाश का नामग्रेगोरियन कैलेंडर अनुसार तिथिराष्ट्रीय शक संवत अनुसार तिथिसप्ताह का दिन
1गणतंत्र दिवस26 जनवरी, 202606 माघ, 1947सोमवार
2महाशिवरात्रि15 फरवरी, 202626 माघ, 1947रविवार
3होलिका दहन03 मार्च, 202612 फाल्गुन, 1947मंगलवार
4होली04 मार्च, 202613 फाल्गुन, 1947बुधवार
5ईद-उल-फितर*21 मार्च, 202630 फाल्गुन, 1947शनिवार
6राम नवमी26 मार्च, 202605 चैत्र, 1948गुरुवार
7महावीर जयंती31 मार्च, 202610 चैत्र, 1948मंगलवार
8गुड फ्राइडे03 अप्रैल, 202613 चैत्र, 1948शुक्रवार
9डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती14 अप्रैल, 202624 चैत्र, 1948मंगलवार
10बुद्ध पूर्णिमा01 मई, 202611 वैशाख, 1948शुक्रवार
11ईद-उल-जुहा (बकरीद)*27 मई, 202606 ज्येष्ठ, 1948बुधवार
12मोहर्म26 जून, 202605 आषाढ़, 1948शुक्रवार
13हरेला16 जुलाई, 202625 आषाढ़, 1948गुरुवार
14स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त, 202624 श्रावण, 1948शनिवार
15ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी (बारावफात)*26 अगस्त, 202604 भाद्रपद, 1948बुधवार
16रक्षा बंधन28 अगस्त, 202606 भाद्रपद, 1948शुक्रवार
17जन्माष्टमी04 सितंबर, 202613 भाद्रपद, 1948शुक्रवार
18महात्मा गांधी जयंती02 अक्टूबर, 202610 आश्विन, 1948शुक्रवार
19दशहरा (विजयदशमी)20 अक्टूबर, 202628 आश्विन, 1948मंगलवार
20महर्षि वाल्मीकि जयंती26 अक्टूबर, 202604 कार्तिक, 1948सोमवार
21दीपावली08 नवंबर, 202617 कार्तिक, 1948रविवार
22दीपावली (गोवर्धन पूजा)10 नवंबर, 202619 कार्तिक, 1948मंगलवार
23ईगास बग्वाल20 नवंबर, 202629 कार्तिक, 1948शुक्रवार
24गुरु नानक जयंती24 नवंबर, 202603 मार्गशीर्ष, 1948मंगलवार
25क्रिसमस दिवस25 दिसंबर, 202604 पौष, 1948शुक्रवार
  • सचिवालय, विधानसभा एवं जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहाँ अनुसूची–2 के अवकाश लागू नहीं होंगे।
  • इन अवकाशों को निर्धारित/वैकल्पिक अवकाश के रूप में माना जाएगा और नियमों के अनुसार उपयोग किया जा सकेगा।
  • अनुसूची–1 के अवकाश बैंक/कोषागार/उपकोषागार में लागू नहीं होंगे।
  • बैंक एवं कोषागार में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत घोषित अवकाश ही मान्य होंगे।
  • चिह्नित त्योहार स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मान्य होंगे, तिथि बदलने पर अलग आदेश की आवश्यकता नहीं होगी।
क्र. सं.त्योहार / अवकाश का नामग्रेगोरियन कैलेंडर अनुसार तिथिराष्ट्रीय शक संवत अनुसार तिथिसप्ताह का दिन
1चेटी चंद19 मार्च, 202628 फाल्गुन, 1947गुरुवार
2विश्वकर्मा पूजा17 सितंबर, 202626 भाद्रपद, 1948गुरुवार
3गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस24 नवंबर, 202603 मार्गशीर्ष, 1948मंगलवार

Uttarakhand Holiday List 2026 PDF

वर्ष 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट को PDF में देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें – 

Uttarakhand-Holidays-List-2026 PDF

अनुसूची–4 के तहत जारी सूची के अनुसार वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी (1 अप्रैल 2026) सहित कुछ अवकाश विशेष रूप से बैंकिंग संस्थानों पर लागू होंगे। यह अवकाश भारत सरकार के वित्त मंत्रालय एवं आर्थिक कार्य विभाग (बैंकिंग प्रभाग) के निर्देशों के अनुरूप घोषित किए गए हैं। जिसका विवरण इस प्रकार है – 

Uttarakhand Bank Holiday 2026
Uttarakhand Bank Holiday 2026

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment