सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन-Kumaoni Holi Song

कुमाउनी होली की शुरुआत भगवान गणेश को समर्पित 'सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन' गीत से होती है। इस पोस्ट में प्रसिद्ध होली गीत के लिरिक्स पढ़ें -

सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन

उत्तराखण्ड में कुमाऊँ के होली में भक्ति रस भरे गीतों की प्रधानता होती है। यहाँ होली की शुरूवात भगवान गणेश की स्तुति से होती है। यहाँ हम आपके लिए गणेश जी को समर्पित एक होली गीत के लिरिक्स प्रस्तुत कर रहे हैं। जो इस प्रकार हैं –

सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन | Siddhi ko Data, Vighn Vinashan

सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन,
होली खेलें, गिरिजापति नन्दन ।२।

गौरी को नन्दन, मूषा को वाहन ।२।
होली खेलें, गिरिजापति नन्दन ।२।
सिद्धि…

लाओ भवानी अक्षत चन्दन।२।
तिलक लगाओ गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२।
सिद्धि….

लाओ भवानी पुष्प की माला ।२।
गले पहनाओ गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२। सिद्धि….

लाओ भवानी, लड्डू वन थाली ।२।
भोग लगाओ, गिरजापति नन्दन,
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२।
सिद्धि….

गज मोतियन से चौक पुराऊं ।२।
होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२।
सिद्धि….

ताल बजाये अंचन-कंचन ।२।
डमरु बजावें शम्भु विभूषन,होली खेलें गिरजापति नन्दन ।२।
सिद्धि…

 यहाँ भी देखें –

  1. कुमाउनी होली के 10 लोकप्रिय गीत | Kumaoni Holi Song Lyrics
  2. Famous Kumauni Holi Song-हरि खेल रहे हैं होली, देबा तेरे द्वारे में।
  3. जल कैसे भरूँ जमुना गहरी – Popular Kumaoni Holi Song 
  4. Kumaoni Holi Wishes-होली के आशीष वचन ‘अशीक
  5. झुकी आयो शहर से ब्यौपारी | Jogi Aayo Shahar Se Vyapari 

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment