8वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! UKSSSC में निकली ड्राइवर भर्ती 2026

UKSSSC Driver Vacancy 2026: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में वाहन चालक व प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए। जिसके आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से प्रारंभ होगी। योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और परीक्षा तिथि की पूरी डिटेल यहां पढ़ें -

UKSSSC Driver Vacancy 2026

HIGHLIGHTS

  • 72 पदों पर UKSSSC Driver Vacancy 2026
  • 8वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
  • आवेदन तिथि: 17 अप्रैल से 07 मई 2026
  • चयन: लिखित परीक्षा + ड्राइविंग टेस्ट
  • परीक्षा संभावित: 21 जून 2026

UKSSSC Driver Vacancy 2026 : उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह-ग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन माँगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से 72 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी को आवेदन आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा

भर्ती की मुख्य जानकारी

कुल पद72 पद
पद का नामवाहन चालक (70), प्रवर्तन चालक (2)
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि17 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 मई 2026
सुधार (Correction Window)11 मई – 13 मई 2026
परीक्षा तिथि (संभावित)21 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन

योग्यता, आयु सीमा और वेतनमान

शैक्षिक योग्यतान्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण
अन्य योग्यता3 वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस
आयु सीमा18 से 42 वर्ष
वेतनमान₹ 21,700 – ₹ 69,100 (लेवल-03)

भर्ती के लिए आवेदक को उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद से न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है, जो विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से कम से कम 3 वर्ष पुराना अवश्य होना चाहिए। पद के अनुसार हल्के या भारी वाहन का लाइसेंस आवश्यक होगा। अभ्यर्थी की 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थी जा जन्म के जुलाई 2008 के पश्चात एवं 2 जुलाई 1984 के पूर्व का नहीं होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा (MCQ)25 अंक
ड्राइविंग टेस्ट75 अंक
कुल अंक100 अंक

UKSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 25 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और परीक्षा आधे घण्टे की होगी। जबकि द्वितीय चरण में 75 अंकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम चयन इन दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC (उत्तराखंड)₹300
SC / ST / EWS / दिव्यांग₹150
अनाथ बच्चे (उत्तराखंड)निःशुल्क

UKSSSC Driver Vacancy 2026 : यदि आप भी उत्तराखंड से हैं और राज्य के विभिन्न विभागों में वाहन चालक बनकर सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा अवसर है। आज ही आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें और प्रदेश में नियुक्ति पाएं।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन पर को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – पदनाम-वाहन चालक(DRIVER)/प्रवर्तन चालक के रिक्त पदों के चयन हेतु विज्ञापन(Click Here)

UKSSC द्वारा की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि और किसी भी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट को अवश्य विजिट करें।

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment