“येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”
अर्थात –जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षा सूत्र से मैं तुम्हें बांधता/बांधती हूं। हे रक्षा सूत्र! तुम अपने संकल्प से कभी विचलित न होना।
रक्षाबंधन 2026 : भाई-बहन के असीम प्रेम व अटूट रिश्ते के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन बहिन अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर रिश्ते की डोर को मजबूत कर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है। भाई राखी बंधवाने के बाद उनकी रक्षा का वचन देता है।
रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। आईये इस पवित्र त्यौहार पर अपनी बहन एवं भाईयों को शुभकामना प्रेषित करे –
Happy Raksha Bandhan 2026 Wishes
“भाई से बहन की एक आस है राखी !
भाइयों के दिल के बहुत पास है राखी !
बहनें बांधती हैं भाई की कलाई पर !
धागे में बंधा हुआ अटूट विश्वास है राखी !”
Happy Raksha Bandhan
“भाई बहन के इस अटूट रिश्ते का पावन पर्व
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”
“कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठे शरारतों की होड़ है राखी।
भाई के लम्बे उम्र की दवा है राखी,
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी।”
“जन्मों का ये बंधन है,
स्नेह और विश्वास का.
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता.
जब बंधता है धागा प्यार का.”
Happy Raksha Bandhan 2026
“चंदन का टीका, रेशम का धागा
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार
मंगलमय हो आपको रक्षाबंधन का त्योहार
रक्षाबंधन की बधाई।”
भाई के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (Wishes for Brother)
“मेरे प्यारे भाई, तेरा साथ मेरे लिए हर मुश्किल को आसान बनाता है।
रक्षाबंधन 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”
“कलाई पर सजा है रेशम का धागा,
तेरी लंबी उम्र के लिए दिल ने रब से दुआओं को मांगा।
हैप्पी राखी भाई!”
“भाई, तू मेरी हर मुसीबत में ढाल बनकर खड़ा रहा है।
ईश्वर तुझे हमेशा खुश रखे। रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई!”
बहन के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (Wishes for Sister)
“प्यारी बहना, तुम हमेशा प्यार और हंसी से भरपूर रहो।
यह राखी हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाए।
हैप्पी रक्षाबंधन!”
“चंदन का टीका,
रेशम का धागा,
सावन की फुहार;
मुबारक हो आपको
रक्षाबंधन का यह पावन त्यौहार,
मेरी नन्हीं सी बहना!”
“तू मुस्कुराए तो खिल जाए मेरी पूरी दुनिया,
भगवान हमेशा तुझे ढेरों खुशियां दे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!”
खूबसूरत शायरियां (Short Shayari)
“कच्चे धागों में बंधा प्यार का यह पक्का बंधन है,
मेरी कलाई पर सजा यह तेरी दुआओं का चंदन है।
हैप्पी रक्षाबंधन!”
“दूरी चाहे कितनी भी हो,
दिलों का यह मेल कम न होगा,
जब तक कलाई पर तेरी राखी है,
कोई गम न होगा।”
“फूलों का तारों का सबका कहना है,
एक हज़ारो में मेरी बहना है,
सारी उम्र हमें संग रहना है।”
“बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते है,
पर बहन भाई का प्यार कभी कम नहीं होता,
“Happy Raksha Bandhan”

Raksha Bandhan Wishes in Hindi
सूरज की तरह चमकते रहो, फूलों की तरह महकते रहो,
यही दुआ है इस बहन की आज कि आप सदा खुश रहो।
बहन की तरफ से भाई को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
वो राखी और भाई-दूज पे तुम्हारा टीका लगाना,
कुमकुम मैं डूबी ऊँगली से मेरा माथा सजाना,
खिलाना मुझे मिठाई प्यार से और दिल से दुआ दे जाना,
बाँध के धागा कलाई पे मेरी अपने प्यार को जताना…
ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है,
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर मेरी बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है…
हैप्पी राखी
Happy Raksha Bandhan
किसी भाई की कलाई सूनी ना रहने पाए!
किसी बहन की यह राखी सूनी ना जाए!
आप जहां भी हो समय निकाल जरूर आए!
भाई-बहन के साथ राखी का त्यौहार मनाएं!
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
जन्मों का ये बंधन है,
स्नेह और प्यार का नाता है,
धागों से लिपट कर,
ये रिश्ता और गहराता है
Raksha Bandhan 2026 Wishes
सावन की पूर्णिमा पर होता है रक्षाबंधन का त्यौहार!
इस दिन पावन धागे में बंधता है भाई बहन का प्यार!
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
आसमान पर सितारे हैं जितने उतनी जिंदगी हो तेरी,
किसी की नजर ना लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यही दुआ है।
मेरी ओर से रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
याद आता है अक्सर वो गुजरा ज़माना,
तेरी मीठी सी आवाज में भइया कहकर बुलाना!
वो स्कूल के लिए सुबह मुझको जगाना,
आई है राखी लेकर दीदी, यही है भाई-बहन के प्यार का तराना!!
Happy Raksha Bandhan to All

Raksha Bandhan Quotes 2026
भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक #रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस मंगल अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों
रक्षाबंधन के और अधिक बधाई और शुभकामना सन्देश, फोटो, पोस्टर देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ – Happy Raksha Bandhan-रक्षाबंधन के बधाई सन्देश हिंदी में।
















