Ram Navami 2026 Wishes: अपनों को भेजें राम नवमी के प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

Ram Navami 2026 Wishes in Hindi : राम नवमी के पावन अवसर पर यहाँ से पाएं प्रेरणादायक शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं।

Ram navami Wishes 2026

सनातन धर्म के मान्यतानुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।  इस दिन को हर हिन्दू राम जी के जन्मोत्सव को राम नवमी के रूप में मनाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और इस दिन कन्या पूजन तथा हवन का भी विशेष महत्व है। आज के दिन राम की नगरी राम जन्मभूमि अयोध्या को विशेष रूप से सजाया जाता है। भव्य और दिव्य अयोध्या धाम आज के दिन देखने लायक रहता है। 

रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा घर-घर में की जाती है। इस दिन लोग अपने मित्रों, सगे सम्बन्धियों को राम नवमी की शुभकामनायें प्रेषित करते हैं। 

Happy Ram Navami 2026 Wishes in Hindi

श्री राम के जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो।
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।
आपको सपरिवार राम नवमी की हार्दिक शुभकामनायें। 
 
रामनवमी के पावन अवसर पर,
आप और आपके परिवार पर
राम जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे,
आपको सपरिवार रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
राम नवमी के इस पावन पर्व पर
आपको सपरिवार
श्रीराम जन्‍मोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ram Navami Wishes in Hindi Quotes

राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं,
भगवान राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं,
अज्ञानता का अंधकार दूर कर,
भगवान राम आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाएं।

May the auspicious occasion of Ram Navami brighten each and every day of your life. Warm greetings on the special day of Ram Navami to you.

 
राम नवमी के दिन श्रीराम ने लिया था अवतार,
बुराइयों से लड़ने के लिए,
इसलिए इस दिन को सार्थक बनाएं,
अपने अंदर के अहंकारी रावण को मिटाएं,
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
हैप्पी राम नवमी !


लक्ष्मीश्चन्द्रादपेयाद्वा हिमवान्वा हिमं त्यजेत्।
अतीयात्सागरो वेलां न प्रतिज्ञामहं पितुः॥
अर्थात – चन्द्रमा का सौन्दर्य जा सकता है, हिमालय बर्फ़ त्याग सकता है,और सागर अपनी सीमा लांघ सकता है, पर मैं पिता से की गयी प्रतिज्ञा कदापि नहीं तोड़ सकता।

गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
Happy Ram Navami !

राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

रामनवमी के अवसर पर, आप और आपके परिवार पर,
राम जी का आशीर्वाद, हमेशा बना रहे
रामनवमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Ram Navami 2026

राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
शुभ राम नवमी !
श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,
जीवन में हर खुशियां पाएं,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

रघुकुल रीत सदा चली आई,
प्राण जाए पर वचन न जाई,
राम नवमी की हार्दिक बधाई !
भजु दीनबंधु दिनेश दानव,
दैत्यवंश-निकन्दंन
रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ-नन्दन.

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं..
Happy Ram Navami


नवमी तिथि मधुमास पुनीता,शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
 
श्री राम के चरण कमल पर,
सिर झुकाए और जीवन में,
हर खुशी पाएं,
रामनवमी की बधाई हो.

मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम
मैं तुमसे क्या मांगू
ओ जगत के स्वामी
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू!
हैप्पी रामनवमी !
नवरात्र के शुभकामना सन्देश – हैप्पी नवरात्रि 

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment