इतिहास पर्यटन सामान्य ज्ञान ई-बुक न्यूज़ लोकगीत जॉब लोक कथाएं लोकोक्तियाँ व्यक्ति - विशेष विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बलमा घर आयो फागुन में – उत्तराखण्ड का एक प्रसिद्ध होली गीत।

On: October 10, 2025 4:00 PM
Follow Us:

Balma Ghar AayeKon Dina lyrics

बलमा घर आयो फागुन में -2
जबसे पिया परदेश सिधारे,
आम लगावे बागन में,
बलमा घर आयो फागुन में। 

चैत मास में वन फल पाके,
आम जी पाके सावन में, 
बलमा घर आयो फागुन में। 
गऊ को गोबर आंगन लिपायो,
आये पिया में हर्ष भई,
मंगल काज करावन में, 
बलमा घर आयो फागुन में। 

प्रिय बिन बसन रहे सब मैले,
चोली चादर भिजावन में, 
बलमा घर आयो फागुन में। 
भोजन पान बानये मन से,
लड्डू पेड़ा लावन में, 
बलमा घर आयो फागुन में। 

सुन्दर तेल फुलेल लगायो,
स्योनि श्रृंगार करावन में, 
बलमा घर आयो फागुन में। 
बसन आभूषण साज सजाये,
लागि रही पहिरावन में, 

बलमा घर आयो फागुन में। 

Kumaoni Holi Balma ghar

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

3 thoughts on “बलमा घर आयो फागुन में – उत्तराखण्ड का एक प्रसिद्ध होली गीत।”

Leave a Comment