खानपान

उत्तराखंड का खानपान जितना स्वास्थ्यवर्द्धक उतना ही स्वादिष्ट भी होता है। ये सभी पारंपरिक व्यंजन उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय अनाज और प्रकृति प्रदत्त स्वाद का अनोखा संगम हैं, जिनमें मंडुवे की रोटी, पालक का कापा, आलू के गुटके, भट्ट की चुड़कानी, जमाली के चांवलों का भात,  झंगोरे की खीर जैसे कई लोकप्रिय पकवान शामिल हैं।