SBI में निकली 1500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया

सरकारी बैंक में जॉब पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पोस्ट में जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया के बारें में -

SBI PO Recruitment 2026

भारत के सबसे बड़े और पुराने पब्लिक सेक्टर के बैंक State Bank of India ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को एक शानदार अवसर दिया है। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के तहत कुल 1500 पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification No: CRPD/PO/2026-27/09) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो युवा ग्रेजुएट हैं, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक में जॉब करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन सिर्फ 8 जुलाई 2026 तक ही ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

SBI PO Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
बैंक का नामभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल पद1500
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
कार्य क्षेत्रभारत में SBI की विभिन्न शाखाएं
वेतनमान₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह

शैक्षणिक योग्यता

भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

बैंक द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹750 मात्र
एससी / एसटी / PwBDनिःशुल्क

चयन प्रक्रिया

SBI Notification No: CRPD/PO/2026-27/09 के अनुसार PO भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. साक्षात्कार (Interview)

अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट परीक्षा एवं इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतनमान

बैंक के प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयनित सभी अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  4. जरुरी दस्तावेज साइट में अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के पश्चात उसका प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 18 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
  • संशोधन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026
  • आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन पेमेंट की तिथि : 18 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक

SBI PO Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण हाइलाइट्स

परीक्षा का संभावित कार्यक्रम

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अगस्त 2026
  • मुख्य परीक्षा (Mains): सितंबर 2026
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू: अक्टूबर/नवंबर 2026
  • फाइनल रिजल्ट: नवंबर/दिसंबर 2026

फाइनल ईयर के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष /सेमेस्टर में हैं, वे भी SBI की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इंटरव्यू के समय उन्हें 30 सितंबर 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

3 साल का सर्विस बॉन्ड

SBI के नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के समय ₹2 लाख का सर्विस बॉन्ड भरना आवश्यक होगा। उन्हें कम से कम 3 वर्ष तक SBI में सेवा देनी होगी, अन्यथा बैंक बॉन्ड राशि वसूल सकता है। इसके अलावा नियुक्ति भारत के किसी भी राज्य में दी जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

  • आधिकारिक अधिसूचना: Notification No. CRPD/PO/2026-27/09
  • ऑनलाइन आवेदन: SBI Career Portal
  • आधिकारिक वेबसाइट: SBI Official Website

यदि आप बैंकिंग सेक्टर में गवर्नमेंट जॉब्स की तैयारी कर रहे हैं, तो SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन अवश्य करें क्योंकि यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। बैंक द्वारा कुल 1500 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है, इसलिए योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment