Krishna Janmashtami : जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश।

Krishna-Janmashtami-2023-wishes

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लाष के साथ मनाने की परम्परा पुरा काल से चली आ रही है।   यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मथुरा में हुआ था, इसीलिये हर वर्ष इस तिथि को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे लोग 'जन्माष्टमी' के नाम से जानते हैं। (Krishna Janmashtami 2023)

इस दिन लोग व्रत रखकर बाल कृष्ण की उपासना करते हैं। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रासलीला के आयोजन की परम्परा है। लोग मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें भी प्रेषित करते हैं। यहाँ हमने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कुछ बधाई और शुभकामना सन्देश संकलित किये हैं, जिसे आप अपने प्रिय जनों को भेज सकते हैं।    

Krishna Janmashtami Wishes 2023

“नंद घर आनंद भयो,जय हो नन्द लाल की!
हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की!!"
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार, 
मंगलमय हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की 
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया !
Happy Janmashtami 2023 !

***

गोकुल में है जिनका वास,
गोपिया संग जो करे रास,
देवकी- यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे ही हमारे कृष्ण कन्हैया
!! कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं !!

***

हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी 
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
शुभ और मंगलमय जन्माष्टमी। 

***

इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा आपके घर आएं 
और माखन मिश्री के साथ सारे दुःख और कष्ट भी ले जाए। 
Happy Janmashtami Wishes

***

राधा की भक्ति मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास !
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !

***

कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं !
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं !

***

पलकें झुकें, और नमन हो जाए!!
मस्तक झुके और वंदन हो जाए!!
ऐसी नज़र, कंहाँ से लाऊँ, मेरे कन्हैया कि
आपको याद करूँ और आपके दर्शन हो जाए!!
कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें। 

***

राधा की भक्ति
मधुर मुरली की मिठास
माखन का स्वाद और ब्रज की गोपियों का रास।
आइए मिलके बनाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खास 
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी। 

***

पलकें झुकें, और नमन हो जाए...
मस्तक झुके, और वंदन हो जाए...
ऐसी नज़र, कंहाँ से लाऊँ, मेरे कन्हैया कि...
आप को याद करूँ और आपके दर्शन हो जाए...
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।”

janamashtami-wishes-quote

***

माकन चोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हे दुनिया सारी
आओ उनके गुण गाएं
सब मिल के जन्माष्टमी मनायें
हैप्पी जन्माष्टमी।।

***

चेहरे पर नटखट मुस्कान
गोपियों की वो है जान
यशोदा का है वो मान
वो है प्यारा कन्हैया
पूरे करता है अपने भक्तों का अरमान !

***

नन्द के घर बजी है शहनाई,
घर में गोपाल ने ज्यों रखें हैं कदम,
जय हो सांवली सूरत के गोपाल,
जय हो मैया यशोदा के लाल।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी!

***

दही-माखन का त्योहार आया,
खुशियां अपने संग लाया,
प्रेम से सब कहते हैं उसे नन्द लाला,
गाते हैं सब प्यार से,
आंखें तरस गई अब तो आजा गोपाला।

***

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा
एक मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा
जय श्री कृष्ण!

***

बांके बिहारी के नाम से मिलेगा सहारा,
जप लो ये नाम इसी जीवन में,
ये जीवन तुम्हें न मिलेगा दोबारा,
डूबी कश्ती को भी तार देंगे कान्हा,
एक बार जपकर तो देखो नन्द लाला।

***

झुकी पलकों से नमन हो जिनका,
सिर झुकाए वंदन हो जिनका,
कोई यादभर करे और वो दर्शन दे जाएं
कुछ ऐसी अदा है मेरे कान्हा की।
हैप्पी कृष्ण जन्माष्टमी!

***

चुराकर माखन जिसने खाया,
बंसी की धुन पर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ मेरे इस कान्हा के जन्मदिन की,
जिसने पूरी दुनिया को प्रेम का राग सिखाया।
हैप्पी जन्माष्टमी!

***

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आये,
आप खुशियों के दीप जलाएँ, 
परेशानीआपसे आँखे चुराएँ, 
कृष्णा जन्मोत्सव की आप सबको शुभकामनायें।

***

मेरे कान्हा 💛💛
छम छम सावन‌ बीत रहा अब भादो मास की तैयारी है
ठाकुर जी आयगे घर घर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी है 🌹🌹
राधे राधे....🌹जय श्री कृष्ण... 🌹

Krishna Janamashtami Wishes
Krishna Janamashtami Wishes


Krishna Janmashtami Wishes and Quotes 

  • सभी श्रीकृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। भगवान श्रीकृष्ण से समस्त मानव जाति को सुख-समृद्धि और परम वैभव प्रदान करने कामना करता हूँ।  समाज में व्याप्त कुवृत्तियों, कुरीतियों और बुराइयों से धरती को मुक्त कराने के लिए दिव्य प्रकाश के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण मानव जाति को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश देते हैं। उनके एक-एक रूप में मानवता के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश समाहित है। उनके विराट व्यक्तित्व में पूरा ब्रह्माण्ड निहित है। उनके जीवन दर्शन से हमें समाज में व्या‍प्त चुनौतियों से लड़ने और उन्हें परास्त करने का मार्ग मिलता है। उनका गीता उपदेश संसार में महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसमें मानव की सभी दुविधाओं, सभी शंकाओं, सभी समस्याओं का निवारण विद्यमान है। आशा करता हूं कि यह त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां लाए, सभी सुखी हों, स्वस्थ हों, निरोगी हों। जय श्री कृष्णा !!!


  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
  • आइये, हम सभी द्वारकाधीश द्वारा बताए गए कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग को आत्मसात कर अपना जीवन देश की सेवा और गरीब के कल्याण के लिए समर्पित करते हुए सार्थक करें। यशोदा नंदन प्रभु श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे।
  • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान श्री कृष्ण से यही प्रार्थना है कि आप अपने भक्तों पर कृपा करो। हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और आनंद की वर्षा हो, सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण हो!  जय श्री कृष्ण! 


  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

आइये, हम सभी द्वारकाधीश द्वारा बताए गए कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग को आत्मसात कर अपना जीवन देश की सेवा और गरीब के कल्याण के लिए समर्पित करते हुए सार्थक करें। यशोदा नंदन प्रभु श्री कृष्ण की कृपा दृष्टि समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे।

krishna-janmashtami-wishes-quotes-messages-whatsapp-status-facebook-messages-hd-images


2023 का जन्माष्टमी व्रत कब है?

Krishna Janmashtami 2023 श्री कृष्णजन्माष्टमी - 06 सितंबर 2023 यानि  बुधवार को है क्योंकि भगवान कृष्ण जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक हैं। 

बुधवार को सप्तमी तिथि  सायंकाल 3 बजकर 39 मिनट तक हैं तत्पश्चात श्री कृष्ण जन्म  अष्टमी लगेगी जो की 7 सितंबर को दिन मे 4 बजकर 14 मिनट तक है।  

अत: श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व  रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि और बुधवार के साथ 6 सितंबर को मनाया जायेगा।