Kargil Vijay Diwas 2025-शुभकामना, कोट्स और शौर्य सन्देश।

kargil-vijay-divas-2025

भारतीय इतिहास में 26 जुलाई का दिन 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत-पाकिस्तान के बीच 60 दिन तक चले युद्ध का विराम इसी 26 जुलाई 1999 को हुआ था। भारतीय वीरों ने कायर पाकिस्तानी सेना को इस युद्ध में धूल चटा दी थी। जिसके बाद इस दिन को कारगिल विजय दिवस ( Kargil Vijay Davas) के रूप में मनाया जाने लगा। यह दिन न केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक है, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का परिचायक भी है।

कारगिल युद्ध में भले ही भारत को विजय मिली थी, लेकिन हमें इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 453 आम नागरिक इस युद्ध में मारे गए थे। यह दिन उस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है। 

आईये कारगिल विजय दिवस पर अपने वीरों को याद करें। 

 

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं-

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मर-मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन,
जय हिन्द जय भारत। 


मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान,
कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान,
तिरंगा है मेरी आन, बान शान,
कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।


जिन्हें है प्यार वतन से,
वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं,
मां के चरणों में अपना शीश चढ़ाकर,
देश की आजादी बचाते हैं
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन...

ना तेरा, ना मेरा,
ना इसका, ना उसका
ये वतन है सबका
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन..



Kargil Vijay Divas Status 

दिल देश प्रेम और
खून में उबाल रखो
देश के लिए कुछ नया
करने का जज्बात रखो
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं..


ऐ मेरे वतन के लोगों
जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कुर्बानी
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं.


कभी सनम को छोड़ के देख लेना,
कभी शहीदों को याद करके देख लेना
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो,
देश से कभी इश्क करके देख लेना
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं.


देशभक्तों के बलिदान से
स्वतंत्र हुए है हम
कोई पूछे कौन हो
तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं 2025


आओ झुककर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका
खून देश के काम आता है
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

दुनिया में वही देश सबसे
ज्यादा मजबूत होता हैं
जिसके नागरिक अपने देश
से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं
मिटा दिया है वजूद उनका
जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए
जो जवान सरहद पर खड़ा है..

kargil-vijay-diwas-quotes

Kargil Vijay Divas Quotes  

  • कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!
  •  #KargilVijayDiwas हमारे वीर जवानों के शौर्य और सम्मान के विजय का दिवस है। माँ भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।
  •  हजारों फीट नीचे उपस्थित हमारे वीर सैनिकों ने ऊपर छुपकर बैठे दुश्मनों को धारासाई कर चोटी पर तिरंगा फहराया था।
  •  अनेक विपरीत परिस्थितियों में हमारे जवानों ने सिद्ध किया है की प्रतिकूल परिस्थितियों में भारतीय सेना का दुनिया में कोई जवाब नहीं है।

कारगिल विजय दिवस का महत्व

  1. यह दिन देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है।
  2. यह युवाओं को सैन्य बलों में सेवा करने की प्रेरणा देता है।
  3. यह हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बलिदान आवश्यक है। 
 {inAds}

शौर्य का संदेश :

"यदि कोई पूछे कि यह देश किसका है,
तो गर्व से कहना - यह देश शहीदों का है।"
🇮🇳

 
कारगिल विजय दिवस न केवल भारत की एक बड़ी सैन्य विजय का प्रतीक है, बल्कि यह एक ऐसा दिन है जब देश अपनी फौज को, उनके पराक्रम को और उनके बलिदान को श्रद्धा से नमन करता है।
आइए इस दिन हम सभी मिलकर उन वीरों को याद करें, जिन्होंने हमें यह गर्व और स्वतंत्रता दी।