Pahadi Nath Design : भारतीय नारी के आभूषणों में पहाड़ी नथ (Pahadi Nath) का अपना एक अलग ही स्थान है। उत्तराखण्ड के कुमाऊँ और गढ़वाल या हिमाचल में यह सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि परंपरा, संस्कृति, सम्मान और सौंदर्य का प्रतीक है। यहां समय के साथ पहाड़ी नथ के डिज़ाइंस में भी आधुनिकता का तड़का लगा है, जिससे यह ब्राइडल ज्वेलरी और फैशन स्टेटमेंट, दोनों में समान रूप से पसंद की जाती है। पारम्परिक पहाड़ी ब्राइडल नथ शुद्ध सोने की बनी होती हैं लेकिन विभिन्न फोटोशूट और अन्य समारोहों में आजकल महिलायें अपनी सुविधानुसार आर्टिफिशियल नथ पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती को निखारने वाली एक खास नथ की तलाश में हैं, तो यहां देखें लेटेस्ट और ट्रेडिशनल Pahadi Nath Designs।
पहाड़ी नथ की खासियत क्या है?
- भारी दिखने के बावजूद पहनने में हल्की।
- गोल आकार में पारंपरिक डिज़ाइन और लटकन।
- लाल, हरे, मोती और पाना पत्थरों का खूबसूरत प्रयोग।
- शादी–विवाह, त्यौहार और फोटोशूट में खास पसंद।
- चेहरे को रॉयल और एलीगेंट लुक देती है।

ट्रेडिशनल कुमाऊँनी नथ
कुमाऊँनी नथ बड़े गोल आकार की होती है जिसमें आठ छोटे-छोटे रत्नों से जड़ित चंदक, किरकी लटकन, दो धारियां, मोती, पन्ना और लाल पत्थर जड़े होते हैं। यह दुल्हन को बेहद आकर्षक और शाही लुक देती है। कुमाऊँनी शादी में इसे पहनना शुभ माना जाता है। कुमाऊँ की यह नथ अपने बारीक डिज़ाइन के कारण बेहद लोकप्रिय है, जो मुख्यतः सोने की बनी होती है। तो ट्रेडिशनल कुमाऊँनी ब्राइडल नथ पहनिए जो आपके लुक में शाही अंदाज देगी।

गढ़वाली नथ-सरल और एलीगेंट
गढ़वाल की नथ अपनी सादगी और सुंदरता के कारण आजकल भी खूब ट्रेंड में है। यहाँ टिहरी की नथ महिलाओं में बेहद लोकप्रिय है। अपने सरल और पहनने में सुविधाजनक होने के कारण आप इसे आप सभी समारोहों पर पहन सकती हैं। शादियों में यही नथ दुल्हन का मुख्य आकर्षण होती है।

पीकॉक डिज़ाइन नथ (Peacock Nath Design)
अगर आप यूनिक और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो पीकॉक डिज़ाइन नथुली चुनें। इसमें मोर के आकार की सुंदर नक्काशी और रंगीन पत्थरों का बेहतरीन मेल होता है। मोर के डिज़ाइन से युक्त यह नथ सोने के अलावा आर्टिफिशियल रूप में उपलब्ध हो जाती है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं।
मोती वाली पहाड़ी नथ – क्लासिक टच
अगर आप पारंपरिक लुक के साथ क्लासी स्टाइल चाहती हैं, तो मोती-जड़ी नथ आपके लिए परफेक्ट है। यह हर स्किन टोन और हर आउटफिट के साथ जचती है। आजकल
गोल्डन मिनिमल नथ – मॉडर्न लुक
आज की युवा पीढ़ी में मिनिमल गोल्डन पहाड़ी नथ काफी लोकप्रिय है। यह बिना भारी डिज़ाइन के चेहरे को शार्प और आकर्षक लुक देती है। फोटोशूट और फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट। यह नथ आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगी।
हैवी ब्राइडल Pahadi Nath Design – खास अवसरों के लिए
अगर आप अपनी शादी के लिए एक भव्य नथ चाहती हैं, तो हैवी पारंपरिक नथ जिसमें बड़े पत्थर और सुंदर गोल्ड वर्क हो, चुन सकती हैं। ब्राइडल मेकअप के साथ यह बेहद शानदार लगती है। यह नथ भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगी।
इन बातों का ध्यान रखें नथ चुनते समय
- चेहरे के आकार अनुसार नथ का साइज चुनें।
- ब्राइडल आउटफिट के रंग से मैचिंग स्टोन लें।
- हल्की नथ लंबे समय तक आरामदायक रहती है।
- आपको कुमाऊंनी नथ या टिहरी की नथ खरीदनी चाहिए यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
क्यों खास हैं पहाड़ी नथ डिज़ाइंस?
Pahadi Nath का आकर्षण इस बात में है कि यह परंपरा को मॉडर्न स्टाइल से खूबसूरती से मिलाती है। चाहे आप दुल्हन हों, फेस्टिव लुक चाहती हों या सिर्फ फोटोशूट, ये नथ हर मौके पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।
निष्कर्ष
नई पीढ़ी भले ही फैशन के नए ट्रेंड अपनाती हो, लेकिन पहाड़ी नथ (कुमाऊंनी-गढ़वाली नथ) की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। ट्रेडिशनल हो या लेटेस्ट डिज़ाइंस, हर स्टाइल में यह चेहरे की सुंदरता को निखारती है और आपके लुक को खास बनाती है।












