उत्तराखंड: स्कूलों के लिए नया टाइम-टेबल जारी, जानें गर्मियों और सर्दियों का नया शेड्यूल

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। जानें 2026 के लिए गर्मियों और सर्दियों का नया स्कूल शेड्यूल और सुबह प्रार्थना से लेकर छुट्टी तक का पूरा बदला समय।

uttarakhand school new time table

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखंड में सभी विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी लागू
  • गर्मियों में विद्यालय सुबह 7:15 बजे, सर्दियों में 8:45 बजे खुलेंगे
  • पीरियड अवधि 35, 40 और45 मिनट, मध्यांतर 30 मिनट तय
  • भौगोलिक स्थिति अनुसार बदलाव की छूट, समिति लेगी अंतिम निर्णय

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के समस्त सरकारी एवं निजी माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के लिए नयी समय-सारिणी (New Time-Table) निर्धारित कर दी है। सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी इस नए आदेश के तहत, 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित समय-सारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।

ग्रीष्मकालीन समय (1 अप्रैल से 30 सितम्बर)

गर्मियों के दौरान विद्यालय सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे तक बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी।

  • प्रार्थना : सुबह 07:15 से 07:30 बजे तक 15 मिनट तक प्रार्थना सभा होगी।
  • शिक्षण सत्र: सुबह 07:30 बजे से प्रथम वादन (Period) शुरू होगा। जो 40 मिनट है होगा। इसी प्रकार 40-40 मिनट के 4 वादन होंगे।
  • मध्यान्तर (Lunch Break): सुबह 10:10 से 10:40 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक होगा। उसके बाद 35-35 मिनट के पांचवा, छठा, सातवां और आठवां वादन दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा।
  • स्कूल की छुट्टी : आठवें वादन के बाद दोपहर 01:00 बजे स्कूल में छुट्टी होगी।

शीतकालीन समय (1 अक्टूबर से 31 मार्च)

सर्दियों के मौसम में स्कूलों का समय सुबह देर से प्रारंभ होकर दोपहर बाद तक रहेगा।

  • प्रार्थना : सुबह 08:45 से 09:00 बजे तक।
  • शिक्षण सत्र: सुबह 09:00 बजे से पहला वादन शुरू होगा। 40-40 मिनट का प्रत्येक वादन होगा।
  • मध्यान्तर (Lunch Break): दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक बच्चों को 30 मिनट का लंच ब्रेक दिया जायेगा। उसके बाद दोपहर 12:30 से अपराह्न 03:10 तक 4 वादन 40-40 मिनट के होंगे।
  • स्कूल की छुट्टी : आठवें वादन की पढ़ाई के बाद अपराह्न 03:10 पर विद्यालय में छुट्टी होगी।
Uttarakhand School New Timetable 2026

स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदलाव की छूट

शासन द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस समय-सारिणी में बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। गठित समिति द्वारा उचित परीक्षण के उपरान्त ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी यह नया आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट दोनों विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment