Top Motivational Quotes in Hindi | सर्वश्रष्ठ प्रेरक उद्धरण।

Motivational Quotes in Hindi


Motivational Quotes -प्रेरक उद्धरण यानि वे पंक्तियाँ जिनसे हमें जीवन में कुछ सीख मिले।  इन Motivational Quotes का यदि हम अनुसरण करने लगें तो हमारे जीवन के कठिन समय को ये गुजरने के में मददगार होते हैं। इसी के साथ सुविचार यानि अच्छे विचार, कहते हैं अच्छे विचारों के साथ दिन की शुरुवात हो जाए तो पूरा दिन ही उपयोगी बन जाता है। आजकल के तनाव भरे माहौल में यदि इन सुविचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारा जाए तो हम अपने समय और जीवन को बेहतर बना सकते हैं। अच्छे विचारों को ग्रहण करके ही हम एक अच्छा नागरिक बन सकते हैं, एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। इन विचारों को विद्यार्थी हर रोज स्कूल असेम्ब्ली में सुना सकते हैं। इसीलिए हमने आपके लिए कुछ सकारात्मक सोच के साथ कुछ बेहतरीन सुविचारों का संकलन किया है। उम्मीद के साथ कह सकते हैं ये पंक्तियाँ आपके जीवन को एक दिशा देंगे। ये विचार आपको अच्छे लगे तो इन्हें अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि वे भी इन विचारों को अपने जीवन में उतार सकें। 

Top Motivational Quotes in Hindi-

  • नम्र बनो तो लोग नमन करते हुए सहयोग करेंगे। 
  • दूसरों के अवगुण न देखना ही सबसे बड़ा त्याग है। 
  • सदा नम्रता का पोषक पहने रखिये, इससे दूसरों का प्रेम व सहयोग स्वतः मिलेगा। 
  • यदि आप नित्य प्रातः मन के संकल्पों को समेटने व ईश्वर का स्मरण करने में कुछ समय लगाएंगे तो इसका  दिनभर जादू जैसा असर रहेगा। 
  • दूसरों के गुणों के आधार पर आगे रखना भी आपके को आगे बढ़ाना है। 
  • जो बात आपकी ख़ुशी को नष्ट करने वाली हो - उसे कभी मत सुनो। 
  • अपनी इन्द्रियों पर सम्पूर्ण नियंत्रण ही सच्ची विजय है। 
  • दिव्य गुण  ही मानव का सच्चा श्रृंगार है। 
  • विकत समस्याओं का आसान हल ढूढ़ निकलना सबसे कुशलतम काम है। 
  • मन के संकल्पों को बीच-बीच में रोकने का अभ्यास कर लें तो थकावट नहीं होगी।
  • मुसीबत आने पर कभी किसी से मदद मत मांगो क्योंकि मुसीबत चार दिन की है और अहसान सारी जिंदगी का।
  • जो मनुष्य आपको समय दे रहा है समझो वह आपको सबसे कीमती उपहार दे रहा है।
  • यह आँखें प्रभु का विशेष उपहार हैं, इनके द्वारा दूसरों को प्रेम, शांति एवं ख़ुशी का दान करो। 
  • चापलूसी का जहरीला प्याला आपको तब तक क्षति नहीं पहुंचा सकता जब तक आप के काम उसको अमृत समझकर पी न जाएँ। 
  • पशु हमसे बोलना नहीं सीख सकते मगर हम उनसे चुप रहना तो सीख ही सकते हैं। 
  • जिन्दगी में इंसान से सभी कुछ पीछे छूट जाता है परन्तु उसके द्वारा किया गया पुण्य कार्य सदा साथ रहता है। 
  • ताकत की जरुरत तब होती है जब कुछ बुरा करना जो वरना तो दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है। 
  • शरीफों की गरीबी में भी इज्जत कम नहीं होती। करो सोने के टुकड़े सौ तो भी कीमत कम नहीं होती। 
  • कभी भी किसी को भला-बुरा कहने से पहले यह अवश्य सोच लें कि यदि वही शब्द कोई आपसे कहें तो आपको कैसा प्रतीत होगा?

Best thought of the day for School Assembly-

  • लक्ष्य को एकाग्र मन से ध्यान में रखो, रास्ते अपने आप मिलेंगे।
  • जो कार्य हाथ में लो, वह निश्चय से करो तो सफलता अवश्य मिलेगी। 
  • शुभ एवं स्वस्थ विचारों वाला प्राणी ही संपूर्ण स्वस्थ प्राणी है।
  • सफल व्यक्ति बनने का प्रयास न करें अपितु गरिमामय व्यक्ति बनने का प्रयास करें।
  • ईश्वर-तुम सोने से पहले सब को माफ कर दिया करो। तुम्हारे जागने से पहले मैं तुम्हें माफ कर दिया करूंगा।
  • मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को कुछ नहीं मिलता, जिंदगी में लड़ने वालों के कदमों में जहां होता है।
  • किसी के साथ तुम वह मत करो जो तुम अपनों के साथ नहीं होने देना चाहते।
  • बिना मेहनत के सिर्फ झाड़ियां ही उगती हैं।
  • धन का दान करना अच्छा है परंतु पवित्र, दानशील आत्मा बनना और भी अधिक अच्छा है।
  • शांति का चुंबक बन जाइए ताकि आप अपनी और आकर्षित होने वाली अशांत आत्माओं को शांति प्रदान कर सकें।
  • ईश्वर से प्रार्थना करो कि मुझे अधिक लेने के नहीं बल्कि देने के काबिल बनाओ।

Best thought of the day for Students-

  • आप स्वयं को जितना अच्छी तरह समझेंगे शांत व सुखी रहना उतना ही सहज हो जाएगा।
  • जिंदगी में दो तरह के इंसानों को नहीं भुलाया जा सकता -एक वह जो मुश्किल हालात में साथ दें। दूसरे वह जो मुश्किल हालात में साथ छोड़ दे जाए। 
  • मधु मक्खी की तरह मधु रूपी मिठास एकत्र करते रहें।
  • शांति का अर्थ केवल निःशब्द होना ही नहीं बल्कि मन का मोहन भी है।
  • जब कोई कार्य प्रेम भाव के साथ किया जाता है तो उसमें तत्काल सफलता मिलती है।
  • संसार में भयंकर तूफान आंधी के समय एक भगवान ही श्रेष्ठ रक्षक है।
  • यदि आप केवल अपना ही ध्यान रखेंगे तो दूसरे आपका ध्यान रखना काम कर देंगे।
  • यदि आप किसी परिस्थिति में हैरान होते हैं तो आप शीघ्र ही परेशान भी हो जाएंगे।
  • महान कार्य करने के लिए महा उत्साह को अपना साथी बनाइए।
  • जो लोग सिर्फ बीते समय और भविष्य के बारे सोचते रहते हैं, वे अपना वर्तमान भी खो देते हैं।
  • दो बातें हैं-कर्म तथा कर्म का प्रभाव। कर्म भले ही साधारण हो परंतु इसका प्रभाव सकारात्मक उत्पादक व रचनात्मक होना चाहिए।
  • इंसान को नमक की तरह होना चाहिए।  जो खाने में रहता है मगर दिखाई नहीं देता, और अगर ना हो तो उसकी कमी बहुत महसूस होती है। 
  • क्रोध मनुष्य को पागल बना देता है, तो क्यों न हम विवेक से काम लें ?
  • यदि आप सही हैं तो आपको गुस्सा होने की जरुरत नहीं। यदि आप गलत हैं तो आपको गुस्सा होने का कोई हक़ नहीं। 
  • क्रोध की आग बुझाना ही यथार्थ में मस्तिष्क के तापमान का नियंत्रण है। 
  • ताश के पत्तों से कभी ताजमहल नहीं बनता। नदी को रोकने से कभी समंदर नहीं बनता।  लड़ते रहो जिंदगी से हर दिन हर पल। क्योंकि हर जीत से कोई सिकंदर नहीं बनता। 
  • आप जितना प्रेम देंगे, उतना प्रेम पाएंगे। आपके पास प्रेम जितना अधिक होगा, इसे दान करना उतना ही सहज हो जायेगा। 
  • यदि हम यह यथार्थ रीति समझ लें कि युद्ध मनुष्यों के मन में पैदा होते हैं, तो हम मानसिक शांति के लिए और अधिक प्रयास करेंगे। 
  • इच्छाएं रखने वाला व्यक्ति कभी अच्छा कर्म नहीं कर सकता। 
  • वक्त से ज्यादा अच्छे रिश्तों को महत्व दीजिये क्योंकि अच्छा इंसान, अच्छा वक्त ला सकता है , मगर अच्छा वक्त अच्छे इंसान नहीं ला सकता है। 

Latest Motivational Thought of the Day

  • जब प्रगति होती है तब परिवर्तन स्वभाविक है। यदि आप परिवर्तन से डरते हैं तो उन्नति कैसे हो सकती है?
  • 'आप' शब्द प्रयोग करने का अर्थ है कि मुझ में इतनी भी अक्ल नहीं कि मैं अन्य शब्दों का चयन कर सकूं।
  • संसार में समस्याएं बढ़ेंगी इसलिए मुझे समस्याओं का सामना करने की अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहिए।
  • लगातार मिल रही असफलताओं से कभी निराश ना हों क्योंकि गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती है।
  • दूसरों को बदलने से पहले स्वयं को बदलना आवश्यक है।
  • बहुत से लोग सोचते बहुत हैं - वह बोलते भी बहुत हैं किंतु जब करने का समय आता है तो पीछे हट जाते हैं।
  • जब तक हम आत्मसम्मान की भावना जागृत नहीं करते, तब तक हम दूसरों के अधीन रहेंगे।
  • जवाबदारियां संभालते हुए मन को सदा स्वतंत्र रखना यह भी एक कला है।
  • जो दूसरों को जानता है वह विद्वान है, लेकिन जो स्वयं को जाने वह बुद्धिमान है।
  • सफलता चलकर नहीं आती, हमें उस तक पहुंचना होता है। ठीक उसी तरह जैसे भगवान ने हर पक्षी के लिए भोजन तो दिया पर उसके घोंसले में नहीं।
  • ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं, जहां में जिसका अंत नहीं उसे मां कहते हैं।
  • मुस्कुराना संतोष की निशानी है इसलिए सदा मुस्कुराते रहो।
  • विशेषताएं व गुण दाता की देन हैं, दाता को देखो, व्यक्ति को नहीं। 
  • जिस व्यक्ति के पास अपनी बुद्धि न हो, उसके लिए शास्त्र उसी प्रकार बेकार हैं जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण। 
  • सबसे बड़ी सेवा है जीवन की खुशियों को दूसरों के साथ बाँटना। 
  • चाहे कोई व्यक्ति कितना भी बुरा हो, उसमें कोई न कोई गुण अवश्य होता है। 


Motivational Quotes in Hind


Best Motivational Quotes in Hindi-

  • अहंकार का बोझ सिर पर रख कर कोई भी जीव संसार सागर से पार नहीं हो सकता। अहंकार का त्याग ही यथार्थ जीवन है।
  • दो अक्षर का होता है लक, ढाई अक्षर का होता है भाग्य, तीन अक्षर का होता है नसीब, साढ़े तीन अक्षर की होती है किस्मत पर यह सब चार अक्षर के मेहनत से छोटे होते हैं।
  • आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न रहे हों परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आप सही मार्ग पर हैं या नहीं।
  • यदि आपने एक अवसर गवां दिया तो आसमान के बादलों से अपनी दृष्टि दुधली मत कीजिए। अपनी दृष्टि स्वच्छ रखिए।
  • हमारे भजन चाहे कितनी भी श्रेष्ठ क्यों ना हो परंतु दुनिया हमें हमारे कर्मों के द्वारा पहचानती है।
  • मुस्कुराहट वह हीरा है जिसे आप बिना खरीदे पहन सकते हैं और जब तक यह हीरा आपके पास है तब तक आप को सुंदर दिखने के लिए किसी और चीज की आवश्यकता नहीं है।
  • धन कमाना बुरा नहीं है धन का दुरुपयोग करना बुरा है।


आज का सुविचार-

  • अपनी जरूरत के लिए धन कमाना अच्छी बात है किंतु धन दौलत जमा करने की भूख होना बुरी बात है।
  • रिश्तों की डोरी तब कमजोर होती है जब इंसान गलतफहमी में पैदा होने वाले सवालों का जवाब खुद ही बना लेता है।
  • यदि आप समय को परिवर्तित नहीं कर सकते किंतु यह महसूस अवश्य करेंगे परिवर्तन का समय कब है।
  • ज्ञान सबसे बड़ा धन है। स्वयं से पूछें - मैं कितना धनवान हूं?
  • यह मत कीजिए कि दूसरे आप से प्यार करें, वह आप पर ध्यान दें।  इसके बजाय आप दूसरों से प्यार करें व उनका ध्यान रखें।
  • मानव देह ही वह एक मात्र व्रत है जिस पर सवार होकर ही आप परमात्मा तक पहुंच सकते हैं।
  • सच्चे अर्थों में स्वतंत्र होने का तात्पर्य यह है कि बहानेबाजी का बिल्कुल भी सहारा ना लिया जाए। 
  • सहानुभूति एक ऐसी विश्व की भाषा है इसे सभी प्राणी समझते हैं।
  • हम सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ता है परंतु महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इनका सामना किस ढंग से करते हैं।
  • कर्म करने व सभी समस्याएं हल करने का समय अब है अतः इसे बहानेबाजी में मत गवाएं।
  • अंदर से हर इंसान स्वार्थी होता है हमें इस बात को समझ लेना चाहिए अन्यथा हम पूरी जिंदगी लोगों पर स्वार्थी होने का इल्जाम लगाते रहेंगे।
  • अगर कोई आपका दिल दुःखाये तो उसका बुरा नहीं मानना चाहिए। यह तो कुदरत का नियम है कि जिस डाल पर सबसे ज्यादा फल लगते हैं पत्थर भी उसको सबसे ज्यादा लगते हैं।


स्टेटस आज का सुविचार-

  • कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।
  • एक समझदार व्यक्ति वह है जो दूसरों को देखकर उनकी विशेषताओं से सीखता है उनसे तुलना या ईर्ष्या नहीं करता।
  • इंसान जब तक गरीब होता है तो उसे कोई नहीं पहचानता, जब अमीर हो जाता है तो वह किसी को नहीं पहचानता।
  • एक अच्छी सोच वाला व्यक्ति दूसरों की विशेषताएं देखता है। दूषित मन वाला व्यक्ति दूसरों में बुराई ही ढूंढता है।
  • जो बीत गई वह घटना है, भूतकाल एक सपना है, भविष्य कोरी कल्पना है, केवल वर्तमान ही मेरा अपना है।
  • समस्यायें कैसी भी हो परंतु इनसे घबराइए मत, बल्कि इन्हें परीक्षा समझकर पास कीजिए।
  • हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि हम जितना बातों में यकीन करते हैं उतना काम करने में नहीं।
  • अधिक सांसारिक ज्ञान अर्जित करने से आप में अहंकार आ जाता है परंतु आध्यात्मिक ज्ञान जितना अधिक अर्जित करते हैं उतनी नम्रता आती है।
  • सावधान रहिए ! आप के प्रत्येक अभिव्यक्ति क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।
  • प्रेरणा लहरों से लेनी चाहिए जो गिरकर पुनः उठ जाती हैं और अंततः अपने लक्ष्य तक पर पहुंच ही जाती हैं।

आईये इन प्रेरक उद्धरणों सुविचारों से अपने जीवन में बदलाव लायें। इन विचारों को आप दैनिक रूप से अपने मित्रों, सगे-सम्बन्धियों को शेयर करें।