1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

 

करीब 30 महत्वपूर्ण उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान के प्रश्न एवं उसके उत्तर सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे बच्चों के लिए यहाँ एक साथ उपलब्ध कराने की कोशिश की है। चाहे UKPSC, UKSSSC या  उत्तराखण्ड सरकार की कोई अन्य परीक्षा, ये सभी प्रश्नोत्तरी आप के लिए उपयोगी होगी। आप इन्हें भली-भांति यादकर इन परीक्षाओं में कामयाबी अवश्य पाएंगे।

उत्तराखंड एग्जाम नोट्स Uttarakhand Exam Notes

  1. वर्ष 2004  में नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले के.सी. सिंह बाबा ने किस खेल में पहचान बनाई ? उत्तर : भारोत्तोलन 

  2. उत्तराखंड के किस नौकायन खिलाडी को वर्ष 1997 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया ? उत्तर : सुरेंद्र सिंह वल्दिया 

  3. पहले एथलेटिक्स और बाद में भारोत्तोलन में कई रिकॉर्ड बनाने वाली हंसा मनराल को किस वर्ष द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया ? उत्तर : वर्ष 2001 

  4. हिंदी फीचर फिल्म चक दे इंडिया किस हॉकी खिलाड़ी के जीवन पर आधारित हैं ? उत्तर :मीर रंजन नेगी। 

  5.  तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा पुरस्कृत उत्तराखंड के किस खिलाडी को 'आयरन वॉल ऑफ़ इंडिया' की उपाधि दी थी ? उत्तर : त्रिलोक सिंह बसेड़ा  (फुटबॉल)

  6. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बास्केटबॉल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी उत्तराखंड के किस जनपद से हैं : उत्तर : पिथौरागढ़  (वर्ष 1969 में अर्जुन पुरस्कार )

  7. चिराग सेन का सम्बन्ध किस खेल से हैं ? उत्तर : बैटमिंटन (अल्मोड़ा से हैं )

  8. एकता बिष्ट का सम्बन्ध किस खील से है ? उत्तर  : क्रिकेट (गेंदबाज, जनपद अल्मोड़ा से ) 

  9. उत्तराखंड सरकार ने खेल नीति की घोषणा किस वर्ष की थी ? उत्तर : वर्ष 2015 

  10. वियतनाम में हुए एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली उत्तराखंड की एकमात्र महिला बॉक्सर - प्रियंका चौधरी 

  11. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित नौकायन खिलाड़ी सूबेदार सुरेंद्र सिंह कनवाल किस जनपद के निवासी हैं ? उत्तर : चमोली 

  12. वर्ष 1984 में एवेरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला - बछेंद्री पाल (उत्तरकाशी)

  13. उत्तराखंड में हिमालय की 10 सबसे ऊंची चोटियां एक ही जिले में हैं , वह जिला है -चमोली 

  14. उत्तराखंड को 11वां हिमालयी राज्य का दर्जा प्राप्त है। वह कौन सा राज्य है, जिसे सबसे पहले दर्जा मिला ? उत्तर : असम। 

  15. वर्ष 2014 में उत्तराखंड की किस खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ? उत्तर : वंदना कटारिया। 

  16. टिहरी बांध झील का आधिकारिक नाम क्या है ? (What is the official name of lake Tehri dam?) उत्तर : स्वामी रामतीर्थ सागर। (Swami Ramatirtha Sagar.)

  17.  वर्ष 1982 में अर्जुन पुरस्कार एवं वर्ष 2006 में पद्मश्री से सम्मानित मधुमिता बिष्ट किस खेल से हैं ? उत्तर : बैटमिंटन 

  18. वर्ष 2013 में राज्य सरकार के लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित मुक्केबाज अर्जुन अवार्डी पदम बहादुर मल किस जनपद से हैं ? उत्तर : देहरादून 

  19. चमोली जनपद के निवासी मनीष रावत रिओ ओलम्पिक के किस खेल में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद पदक से चूक गए थे ? उत्तर : पैदल चाल। 

  20. विश्व के प्रथम प्राकृतिक धरोहर केंद्र आरम्भ हुआ - उत्तर : वन्य जीव संस्थान, देहरादून।  #Uttarakhand_GK_for_SSSC

  21. नंदा देवी बायोस्फीयर विश्व धरोहर कब घोषित हुआ ? उत्तर : वर्ष 1988 में। 

  22. विश्व धरोहर 'रम्माण' को जाना जाता है। उत्तर : अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर। 

  23. भारत की कौन सी नदियों में डॉल्फिन पाई जाती है ? उत्तर : गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदी में। 

  24. किस वर्ष को पर्वतों के अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाया जाता है ? उत्तर : वर्ष 2002 

  25. जागर गीतों को गाने में किस महिला को प्रसिद्धि प्राप्त है ? उत्तर : बसंती बिष्ट। 

  26. नंदा देवी राजजात कितने वर्षों बाद होती है ? उत्तर : 12 वर्ष बाद। 

  27.  विभिन्न राज्यों में राज्यपाल रह चुके बी डी पाण्डे कौन से शहर से हैं ? उत्तर : अल्मोड़ा 

  28. उत्तराखंड गठन के बाद सबसे अधिक नरभक्षी गुलदारों को मारने का श्रेय किस व्यक्ति को है ? उत्तर : लखपतसिंह रावत। 

  29. वन अनुसन्धान संस्थान (FRI-1906) के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम क्या है ? उत्तर : ब्रेन्डिस गेट। 

  30. तांदी नृत्य किस क्षेत्र से सम्बंधित है ? उत्तर : जौनपुर। 

  31. तुंगनाथ जाने के लिए पैदल मार्ग कहाँ से प्रारम्भ होता है ? उत्तर : चोपता (रुद्रप्रयाग)

  32. ॐ पर्वत किस मार्ग पर है ? उत्तर : धारचूला-मानसरोवर मार्ग (पिथौरागढ़)

  33. 'टिहरी गढ़वाल राज्य' के भारत संघ में विलय पत्र पर कब हस्ताक्षर हुए-उत्तर " टिहरी गढ़वाल राज्य के विलय पत्र पर महाराजा मानवेन्द्र शाह द्वारा 8 अगस्त 1947 तथा गवर्नर जनरल मौन्टबेटन द्वारा 16 अगस्त 1947 को हस्ताक्षर किये। 

  34. प्रथम कुमाऊँ कमिश्नर का क्या नाम था ? उत्तर : एडवर्ड गार्डनर। 

 Uttarakhand Exam Notes for Government Service


Note  :  समस्त सामान्य ज्ञान प्रश्न टीम ई-कुमाऊँ द्वारा उत्तराखण्ड एग्जाम नोट्स के संचालक श्री सतपाल चौहान के नोट्स से टंकित किये गए हैं।

Previous Post Next Post