उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! UKSSSC ने 379 पदों पर निकाली सरकारी भर्ती

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने लेखाकार व सहायक लेखाकार के 379 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और डायरेक्ट अप्लाई लिंक यहाँ देखें।

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026 Notification

देहरादून (उत्तराखंड)। यदि आप कॉमर्स विषय से ग्रेजुएट हैं और उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और निगमों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सम्परीक्षक और कैशियर सहित कुल 379 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं, जिसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 है।

UKSSSC भर्ती 2026: मुख्य बिंदु

आयोग का नामउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
पद नामसहायक लेखाकार, लेखाकार, कनिष्ठ सम्परीक्षक आदि
कुल पद379 पद
विज्ञापन संख्या79/उ०अ०से०च०आ०/2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online Mode)
आधिकारिक वेबसाइटwww.sssc.uk.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 26 जुलाई, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अगस्त, 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन तिथि: 18 से 20 अगस्त, 2026
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 12 अक्टूबर, 2026

पद-वार एवं विभाग-वार रिक्ति विवरण

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पद और विभाग वार विवरण इस प्रकार है:

  • लेखाकार (ब्रिडकुल): 01 पद (Pay Level-06: ₹35,400 – ₹1,12,400)
  • सहायक लेखाकार (UPCL): 75 पद (Pay Level-05: ₹29,800 – ₹94,300)
  • सहायक लेखाकार (PTCUL): 05 पद (Pay Level-05)
  • सहायक लेखाकार (UJVNL): 02 पद (Pay Level-05)
  • सहायक लेखाकार (पर्यटन विकास परिषद्): 13 पद (Pay Level-05)
  • सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक (जल संस्थान): 05 पद (Pay Level-05)
  • सहायक लेखाकार (निदेशालय विभागीय लेखा): 230 पद (Pay Level-05: ₹29,200 – ₹92,300)
  • सहायक लेखाकार (कोषागार/जिलाधिकारी): 42 पद
  • कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा): 05 पद (Pay Level-04: ₹27,200 – ₹86,100)
  • कैशियर कम सहायक लेखाकार: 01 पद (Pay Level-04)

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक लेखाकार / कनिष्ठ सम्परीक्षक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Com / BBA या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 4,000 Key Depressions प्रति घंटा की गति होनी चाहिए।
  • लेखाकार (BRIDCUL): B.Com के साथ MBA (Finance) / M.Com एवं 5 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव।
  • कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा): B.Com, कंप्यूटर में हिंदी व अंग्रेजी टंकण तथा 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (जल संस्थान पद हेतु 18 वर्ष)
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट: उत्तराखंड राज्य के SC/ST/OBC एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियमानुसार 5 वर्ष तथा दिव्यांगजनों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern & Selection Process)

चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी –

  1. लिखित परीक्षा: 100 अंकों की बहुविकल्पीय (MCQs) परीक्षा होगी जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न वाणिज्य (Commerce), व्यापार प्रशासन एवं अकाउंटेंसी से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  2. टंकण परीक्षा (Typing Test): यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग (Qualifying) स्वभाव की होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य (Unreserved) / उत्तराखंड OBC: ₹300/-
  • उत्तराखंड SC / ST / EWS / दिव्यांग: ₹150/-
  • अनाथ (Orphan) अभ्यर्थी: निःशुल्क (₹0/-)

UKSSSC Assistant Accountant 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएँ।
  2. Home Page पर जाकर ‘OTR’ (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करें और Aadhar Number का उपयोग कर लॉगिन करें।
  3. अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  4. फोटो, हस्ताक्षर तथा बाएं हाथ का अंगूठा निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  5. निर्धारित Application Fee का ऑनलाइन (UPI / Net Banking / Card) भुगतान करें।
  6. Submit करने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

Important Link

Notification LinkClick Here
Apply LinkClick Here

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026 से सम्बन्धित किसी की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन या वेबसाइट को अवश्य देखें।

FAQs

UKSSSC सहायक लेखाकार भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2026 है।

UKSSSC Assistant Accountant भर्ती में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

कुल 379 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (B.Com) या BBA होना अनिवार्य है, साथ में कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (Typing) ज्ञान आवश्यक है।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हाँ, लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

Vinod Singh Gariya

विनोद सिंह गढ़िया इस वेब पोर्टल के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। करीब 15 वर्षों से विभिन्न वेब पोर्टलों के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment