बागेश्वर: वर्ष 2026 की उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की परीक्षाओं में बागेश्वर जिले ने सफलता का नया इतिहास रचते हुए पूरे उत्तराखंड में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जिले ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही स्तरों पर प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह अभूतपूर्व सफलता शिक्षकों के समर्पण, छात्रों के कठोर परिश्रम और अभिभावकों के अटूट विश्वास का संयुक्त परिणाम है।
Uttarakhand Board Result Topper 2026-Bageshwar
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में बागेश्वर ने न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत में बाजी मारी है, बल्कि समग्र (Overall) प्रदर्शन में भी राज्य के सभी जनपदों को पीछे छोड़ दिया है।
इंटरमीडिएट में 94.81% परिणाम के साथ नंबर-1
इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर जिले ने 94.81% परिणाम हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
- कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 3237
- परीक्षा में शामिल: 3201
- उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं: 3035
यह प्रदर्शन राज्य में सर्वश्रेष्ठ रहा और जनपद को प्रथम स्थान दिलाने में अहम सिद्ध हुआ।
हाईस्कूल में भी 96.98% के साथ शीर्ष पर कब्जा
हाईस्कूल परीक्षा में भी बागेश्वर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.98% परिणाम के साथ फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 3195
- परीक्षा में शामिल: 3150
- सफल छात्र-छात्राएं: 3055
इस प्रकार, ओवरऑल प्रदर्शन में भी बागेश्वर ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।
टॉपर्स ने बढ़ाया जनपद का मान
राज्य स्तरीय वरीयता सूचि में भी बागेश्वर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहाँ से कुल 15 बच्चों ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट टॉपर्स
- गीतिका पन्त – 98.00% (प्रदेश में प्रथम), सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज – बागेश्वर
- खुशी काण्डपाल – 96.40% (5वां स्थान), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज – कांडा
- दीक्षा काण्डपाल – 94.60% ( 14वां स्थान), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज – कांडा
- रोहित सिंह मेहता – 94.60% (14वां स्थान), विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज – हिचौड़ी , कपकोट
- विवेक सिंह देव – 94.00% (17वां स्थान), विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज – हिचौड़ी , कपकोट
- स्नेहा आर्या – 92.80% (23वां स्थान), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज – कांडा
- अनीशा सिंह – 92.60% (24वां स्थान), राजकीय इंटर कॉलेज – गरुड़
- आशीष लोहनी – 92.60% (24वां स्थान), विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज – हिचौड़ी , कपकोट
हाईस्कूल टॉपर्स
- योगेश जोशी – 97.80% (प्रदेश में तृतीय स्थान),विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज -बागेश्वर
- नैन्सी नगरकोटी – 95.60% (10वां स्थान), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज – कांडा
- लोकेश सिंह नेगी – 94.80% (14वां स्थान), सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज – बागेश्वर
- तमन्ना ऐठानी – 93.20% (22वां स्थान), विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज – हिचौड़ी , कपकोट
- साक्षी मेहता – 93.00% (23वां स्थान), शिखर वैली पब्लिक स्कूल-रीमा
- रविकान्त – 92.60% (25वां स्थान), विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज -बागेश्वर
- नेहा ऐठानी – 92.60% (25वां स्थान), विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज – हिचौड़ी, कपकोट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत से फोन पर संवाद कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जनपद के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे एक ‘ऐतिहासिक पल’ बताया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों और सहयोग देने वाले अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
यहाँ भी पढ़ें : UK Board Toppers List 2026
कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने सभी होनहारों को बधाई दी और कहा आपने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
वहीं विद्यालयों की बात करें तो विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी (कपकोट) के सर्वाधिक 5 बच्चों ने वरीयता सूची में स्थान पाया। जिसमें इंटर मीडिएट में 3 और हाई स्कूल में 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुल 4 छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान पाकर यह सन्देश दिया है कि सरकारी विद्यालय भी किसी से कम नहीं हैं।
क्या आप भी इन मेधावी छात्रों को जानते हैं? अपनी शुभकामनाएं नीचे कमेंट बॉक्स में दें और इस गौरवपूर्ण समाचार को सभी को शेयर करें।







