उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, यहाँ जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

उत्तराखण्ड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 के लिए एडमिशन शुरू! 10 मई 2026 तक करें आवेदन। जानें आयु सीमा, पात्रता और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया।

Uttarakhand Sports College Admission 2026

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6 के लिए एडमिशन शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तक
  • 12से अधिक खेलों में मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और अनुभवी कोचिंग
  • देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत में सीटें उपलब्ध

देहरादून: उत्तराखण्ड के उन अभिभावकों के लिए एक खुशखबरी है, जो अपने बच्चों को यहाँ के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन करवाना चाहते हैं। राज्य के इन स्पोर्ट्स कॉलेजों में बच्चों के कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह उन प्रतिभावान बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो खेल की दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाना चाहते हैं।

इन कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश का मौका

उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित इन आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत मुख्य रूप से तीन बड़े कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकेगा:

  1. महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून: यहाँ एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी और आइस स्पोर्ट्स जैसी 12 से अधिक खेल विधाओं का प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
  2. श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़: यहाँ एथलेटिक्स, फुटबॉल और बॉक्सिंग पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
  3. बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत: यहाँ छात्राओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग की बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाता है।

क्या है पात्रता और आयु सीमा?

आवासीय खेल विद्यालओं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदंडों को पूर्ण करना होता है। इन तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मापदंड पूर्ण करने होंगे –

  • आयु: अभ्यर्थी की आयु 11 से 13 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।
  • जन्म तिथि: छात्र का जन्म 01 जुलाई 2013 से 01 जुलाई 2015 के मध्य होना अनिवार्य है।
  • निवास: अभ्यर्थी को उत्तराखण्ड का मूल या स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया और सुविधाएं

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित इन विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिलेगा। ताकि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिल सके।

चयन का आधार: अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test), खेल कौशल एवं खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (महत्वपूर्ण तिथियां)

इन स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण नीचे दिए गए माध्यमों से कर सकते हैं:

  • वेबसाइट: आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mpscollege.in पर जाएं।
  • QR कोड: पंजीकरण के लिए निर्धारित QR कोड को भी स्कैन किया जा सकता है।
  • अंतिम तिथि: पंजीकरण की आखिरी तारीख 10 मई, 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के पश्चात अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा, उसे पूर्ण रूप से भरकर प्रारंभिक चयन ट्रायल के समय पासपोर्ट आकार का फोटो एवं सत्यापन हेतु आवश्यक मूल दस्तवेजों के साथ लाना होगा, जिनमें जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्थायी निवास/मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5 उत्तीर्ण की अंकतालिका, यू-डाइस प्रमाण पत्र (UDISE) एवं अपार आईडी (APAAR ID) शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर: आप अधिक जानकारी या किसी भी अन्य समस्या के लिए 0135-2788142 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: यदि आप अपने बच्चे को एक कुशल एथलीट बनाने का सपना देख रहे हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें क्योंकि सीटें सीमित हो सकती हैं और प्रतिस्पर्धा कड़ी होने की उम्मीद है।

Vinod Singh Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment