देहरादून | उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 13 मार्च, 2026 के बीच उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी राज्यों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।
Uttarakhand Weather Update March 2026
मौसम विभाग के अनुसार –
7 और 8 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी है। इन जिलों के 4000 मीटर ऊंचाई वाले स्थानों हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
9 मार्च को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई गई है।
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10,11,12,13 के बीच उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तराखंड एक अलावा हिमांचल,जम्मू कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फवारी का अनुमान है। जिससे पहाड़ी राज्यों के तापमान में 5-7°C तक की गिरावट आ सकती है।










