आज के समय में एलपीजी का प्रयोग हर घर में ईंधन के रूप में किया जाता है। वहीं आजकल यह बहुत चर्चा में है।
क्या आप मालूम है भारत में LPG शुरुआत कब हुई और यह आम लोगों तक कैसे पहुँची? आईये जानते हैं -
LPG का पूरा नाम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस है यानी तरल पेट्रोलियम गैस। जो Crude Oil को शोधित करके तैयार होती है।
यह मिश्रित गैस होती है, जो प्रोपेन और ब्यूटेन मिलकर बनी होती हैं।
भारत में सर्वप्रथम LPG की शुरुआत वर्ष 1955 में हुई थी, जिसे बाजार में बरमा शेल (Burmah Shell) नाम की कंपनी ने बाजार में उतारा था।
यह कंपनी बाद में भारत पेट्रोलियम कंपनी का हिस्सा बनी थी।
वहीं भारत में पहला LPG कनेक्शन 22 अक्टूबर 1965 में दिया गया। जिसे कोलकाता में Indane द्वारा दिया गया था।
आज इस गैस की पहुँच भारत के सभी घरों में है, जो ईंधन के रूप में प्रयोग में लाई जाती है।
लेकिन एलपीजी का उत्पादन भारत में बेहद कम होता है। एक अनुमान के मुताबिक घरेलू जरूरतों के लिए भारत लगभग 60 से 65 प्रतिशत गैस विदेशों से आयात करता है।
मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम सभी को इस ईंधन को बचाना आवश्यक हो गया है। वहीं इसका विकल्प ढूंढने की आवश्यकता है।